पुराने अखबार से तोरण कैसे बनाएं? दिवाली के लिए अखबार से डोर बंदनवार बनाने का आसान तरीका

दिवाली आने वाली है ऐसे में घर को सजाने के लिए बाजार से महंगे सामान खरीदने की जरूरत नहीं है इसके बजाए घर पर पुराने अखबार से सजावट का सामान बना सकते हैं. यहां जानिए पुराने अखबार से तोरण बंदनवार कैसे बनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने अखबार से तोरण कैसे बनाएं?

दिवाली आने वाली है और लोगों ने अपने घर को सजाना भी शुरू कर दिया है. अक्सर त्योहारों के मौकों पर घर को सजाने के लिए बाजार से सजावटी सामान खरीदना महंगा पड़ता है. दिवाली पर घर के मैंन डोर पर बंदनवार भी बांधा जाता है, जो बाजार में महंगा मिलता है. ऐसे में घर में पड़े पुराने अखबार से भी खूबसूरत सजावट की जा सकती है. आप घर पर ही पुराने अखबार से घर के लिए तोरण यानी बंदनवार बना सकते हैं. इसे बनाने में सिर्फ अखबार, फेविकॉल, ऊन और कुछ सजावटी सामान की जरूरत पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं घर पर पुराने अखबार से तोरण यानी बंदनवार कैसे बनाएं.

घर पर तोरण कैसे बनाएं

यूट्यूब पर जयश्री शेखावत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिवाली की सजावट के लिए घर पर तोरण बनाने का आसान तरीका बताया है. इस वीडियो में उन्होंने पुराने अखबार से तोरण बनाया है. तोरण बनाने की शुरुआत पुराने अखबार से की गई. अखबार को एक जैसे आकार की स्ट्रिप्स में काटा गया, ताकि सभी बीड्स एक समान बनें. इसके बाद एक पतली स्टिक की मदद से इन स्ट्रिप्स को रोल करके पेपर रोल स्टिक तैयार की. शुरू में रोल बनाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन थोड़ी प्रैक्टिस के बाद यह काम आसानी से हो जाता है.

बंदनवार बनाने का आसान तरीका

पेपर रोल स्टिक तैयार होने के बाद उन्हें हल्का दबाकर फ्लैट करें. फिर एक मोटी स्टिक या पेन के चारों ओर लपेटकर गोल आकार के सर्कल बनाए गए. यही सर्कल बड़े और छोटे बीड्स बनाने में मदद करेंगे. बड़े बीड्स बनाने के लिए दो सर्कल की मदद ली और दोनों हिस्सों को आकार देकर फेविकॉल से चिपका दिया. इससे बीड्स का मजबूत ढांचा तैयार हो गया.

ऊन और रिबन से मिला रंगीन लुक

जब बीड्स पूरी तरह सूख जाए तो उन्हें रंग-बिरंगी ऊन से सजाएं. उन्होंने कुछ बीड्स पर सैटन रिबन भी लगाई. जिन लोगों के पास ऊन या रिबन नहीं है, वे पुराने कपड़ों की पतली पट्टियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. सजावट को और खास बनाने के लिए बीड्स पर गोल्डन गोटा-पट्टी और सजावटी लेस लगाएं. बड़े और छोटे बीड्स को धागे में पिरोएं. इसके साथ ही कौड़ियां और मोती जोड़कर लटकन भी तैयार करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- Winter Skin Care: ठंड में स्किन फटने और रूखी होने से बचाएंगे ये 5 उपाय, लेकिन भूलकर भी न करें ये 3 काम

यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें

Advertisement

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की पानी की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने के 3 तरीके, बालकनी गार्डन दिखेगा और खूबसूरत 

Featured Video Of The Day
कानपुर में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा 4 क्विंटल का गेट
Topics mentioned in this article
Toran At Home
DIY Diwali Decorations

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं