घुंघराले बालों के लिए कैसे बनाएं अलसी के बीज का जेल? जानिए अलसी के बीज के जेल को लगाने का सही तरीका

आज हम आपको घर पर अलसी का जेल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से कर्ली बालों को कई फायदे भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घुंघराले बालों के लिए अलसी के बीज का जेल कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Flax Seeds Gel for Curly Hairs: घुंघराले बालों की अपनी अलग खूबसूरती होती है. लेकिन इनकी सही तरह से केयर करना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है. दरअसल, नमी और मौसम की वजह से बाल बिल्कुल अलग नजर आने लगते हैं. साथ ही फ्रिजीनेस भी हो जाती है जिसका प्रभाव बालों के लुक पर भी पड़ता है. हालांकि, बाजार में कर्ली हेयर की देखभाल के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है अलसी के बीज. इनकी मदद से आप घर पर एक शानदार हेयर केयर प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर अलसी का जेल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से कर्ली बालों को कई फायदे भी देखने को मिलेंगे.

अलसी का जेल बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1/4 कप अलसी के बीज
  • 2 कप पानी
  • एक छोटा पैन
  • बारीक छन्नी
  • ढक्कन वाला साफ कांच का जार

यह भी पढ़ें: Homemade Blush: गालों पर चाहिए गुलाबी निखार? घर पर बना कर लगा लें चुकंदर का नेचुरल ब्लश, जान लें आसान तरीका

कैसे बनाएं अलसी के बीज का जेल?

सबसे पहले पैन में 2 कप पानी और 1/4 कप अलसी के बीज डालें। दोनों को अच्छी तरह मिला लें. फिर पैन को मध्यम आंच पर रखें और मिश्रण को उबलने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि बीज पैन की तली में चिपके नहीं. इसे करीब 5 से 10 मिनट तक इसे उबलने दें. धीरे-धीरे अलसी के बीज एक गाढ़ा और चिपचिपा जेल जैसा लिक्विड छोड़ने लगेंगे. ऊपर झाग भी दिखाई देने लगेगा. जब मिश्रण जेल जैसे टेक्सचर का हो जाए, तब आंच बंद कर दें और मिश्रण को हल्का गर्म रहते हुए ही छान लें. इसके लिए बारीक छन्नी या साफ मलमल के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि मिश्रण को पूरी तरह ठंडा न होने दें, क्योंकि बाद में इसे छानना मुश्किल हो जाएगा. छानने के बाद तैयार जेल को एक साफ और एयरटाइट कांच के जार में भर लें. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर ढक्कन बंद करके फ्रिज में रख दें. आपका होममेड फ्लैक्स सीड हेयर जेल तैयार है.

कैसे लगाएं अलसी के बीज का जेल?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार अलसी के बीज का जेल लगाने के लिए इसकी थोड़ी-सी मात्रा हाथों में लें और इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. फिर इसे करीब 15 मिनट तक बालों में लगा रहने दें. इसके बाद साफ पानी से बाल धो लें और फिर सामान्य तरीके से शैंपू कर लें. आप चाहें तो शैंपू करने के बाद इसे प्री-कंडीशनिंग रिंस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बालों को नमी मिलती है और कर्ल्स अधिक सॉफ्ट, स्मूद और मैनेजेबल बन सकते हैं.

Advertisement

कर्ली बालों को क्या फायदे होंगे?

बालों के सूखने के दौरान ये जेल कर्ल्स को उनकी शेप बनाए रखने में मदद करता है. हालांकि, इसका असर जेल की मात्रा, उसकी गाढ़ापन और आपके बालों के प्रकार पर निर्भर करता है. इसके अलावा ये जेल छोटे-छोटे फ्रिजी और उड़ते हुए बालों को संभालने में मदद करता है, खासकर गर्म और नमी वाले मौसम में.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: महंगे फेस वॉश छोड़िए, चावल और मुलेठी से बनाएं नेचुरल फेस क्लीनर, जानें तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
वो एक Video Call और धोनी का IPL से संन्यास, हुआ क्या था?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Beauty

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं