अब 2000 के लूफाह को कहें बाय-बाय, किचन में मौजूद पकी हुई तोरई से मिनटों में बनाएं एकदम बाजार जैसा लूफाह

Natural Loofah Kaise Banaye: अगर इसका कोई सस्ता विकल्प चाहते हैं, तो अपनी किचन में जाएं और पकी हुई तोरई लें. इसका इस्तेमाल कर आप मिनटों में स्किन फ्रेंडली लूफाह घर पर ही बना लेंगे. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने के लिए क्या करना होगा. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Paki Turai Se Loofah Kaise Banaye?

Natural Loofah Kaise Banaye: स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे-महंगे लूफाह खरीदते हैं, लेकिन वो कुछ दिनों में ही खराब हो जाते हैं. अब बार-बार अपने पैसे इस चीज पर खर्च करने से बढ़िया है, हम क्यों न कोई ऐसी चीज ढूंढ लें, जो ज्यादा महंगी भी न हो और लंबे समय तक भी चले. अगर इसका कोई सस्ता विकल्प चाहते हैं, तो अपनी किचन में जाएं और पकी हुई तोरई लें. इसका इस्तेमाल कर आप मिनटों में स्किन फ्रेंडली लूफाह घर पर ही बना लेंगे. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने के लिए क्या करना होगा. 

सामग्री: 

  • पकी हुई तोरई
  • गर्म पानी
  • सॉफ्ट कपड़ा

सिर्फ इन तीन चीजों से घर बैठे बिना ज्यादा मेहनत किए  लूफाह बना पाएंगे.

घर पर लूफाह को कैसे बनाएं?

घर पर लूफाह बनाने के लिए पकी हुई लौकी या तोरई चुनें जिसकी बाहरी सतह सख्त हो, अब इसे धूप में कम से कम 4 से 5 दिनों तक अच्छे से सूखा लें, जब तक कि इसका छिलका सख्त होकर हटने न लगे. अब छिलका उतार दें और अंदर से बीज निकाल लें.  इसे साफ करने के लिए कुछ देर के लिए गरम पानी में भिगो देना है, इससे लूफ़ाह साफ भी हो जाएगा और आसानी से आप इसे फ्लैट प्रेस भी कर पाएंगे. अब इसे वीडियो में दिखाई गई आकार में काटकर एक सॉफ्ट कपड़े के साथ सिल लें. ध्यान रखें अगर आप इसे लंबे समय तक चलाना चाहते हैं, तो इस्तेमाल करने के बाद धूप में या बाथरूम में टांगकर सूखा कर ही रखें.

इसे भी पढ़ें: 2026 Happy Holi Images, Wishes, Quotes: कॉपी पेस्‍ट नहीं करना, तो होली पर दोस्‍तों को इन स्‍पेशल मैसेज के साथ करें व‍िश, लगाएं ये WhatsApp Status और होली की शायरी

Featured Video Of The Day
Iran War: युद्ध के बीच कांपी ईरान की धरती, क्या तबाह हो गए मिसाइल सिटीज? | Trump vs Iran News