Purani Chudiyon Se Kya Banaen: अक्सर पुरानी चूड़ियों का रंग उतर जाता है या फैशन से बाहर हो जाती हैं. ऐसे में ज्यादातर महिलाएं उन्हें फेंक देती हैं या फिर ड्रेसिंग टेबल पर सालों तक पड़ी रहती हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं पुरानी चूड़ियों को नया और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है. अगर आपके यहां भी पुरानी चूड़ियां हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको पुरानी चूड़ियों से नया डिजाइनर कड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ये इतने खूबसूरत लगेंगे कि हर कोई पूछेगा कहां से खरीदे. इसकी जानकारी @JoinwithDisha नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.
डिजाइन कड़े बनाने के लिए जरूरी चीजें
- पुरानी चूड़ियां
- टेप
- रंगीन धागा नायलॉन या सिल्क
- फेविकोल
- स्टोन या मोती
- कैंची
कैसे बनाएं नई डिजाइनर कड़े?
पुरानी चूड़ियों से नए कड़े बनाने के लिए सबसे पहले 8 से 10 पुराानी चूड़ियों को एक साथ जोड़कर टेप की मदद से अच्छी तरह जोड़. फिर दोनों तरफ टेेप लगाएं ताकि चूड़ियां अपनी जगह पर बनी रहें और एक चौड़ा कड़े की शेप तैयार हो जाए. इसके बाद अपनी पसंद के रंग का धागा लें. अब बैंगल पर थोड़ा-थोड़ा फेविकोल लगाते जाएं और पूरे बैंगल को धागे से अच्छी तरह लपेट लें. ध्यान रखें कि कहीं भी गैप न रहे. इसी तरह दूसरे कड़े को भी तैयाार कर लें.
ऐसे बढ़ाएं खूबसूरती
जब दोनों कड़ों पर धागा अच्छी तरह लपेट जाए, तो उन्हें अपने अनुसार सजाएं. इसके लिए डायमंड चेन, स्टोन या मोतियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही अपनी पसंद के अनुसार हाफ सर्कल, फ्लोरल या किसी अन्य डिजाइन में इन्हें फेविकोल की मदद से चिपकाएं. अब सजावट पूरी होनेे के बाद कड़े को 1 से 2 घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. फेविकोल पूरी तरह सूखने के बाद आपके नए कड़े बनकर तैयार हो जाएंगे. इन कड़ों को आप साड़ी, सूट या एथनिक ड्रेस के साथ पहन सकती हैं.
यह भी पढ़ें: बिना दर्द कांटा या फांस मिनटों में निकल जाएगा बाहर, लहसुन से कांटा कैसे निकालें? दादी का रामबाण नुस्खा
यह भी पढ़ें: सरसों की बुवाई कब और कैसे करें? गमले में ऐसे उगाएं सरसों, फिर पूरी सर्दी घर का होगा साग