How to Look Younger: हर कोई चाहता है कि वो हमेशा जवान नजर आए. कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता है. लेकिन उम्र का बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है जिसको कोई रोक नहीं सकता है. लेकिन, हां इस प्रोसेस को स्लो जरूर किया जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो 60 की उम्र में भी 30 जैसे दिखते हैं. सिंगापुर के फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Chuando Tan साल 2017 में अपने यंग लुक की वजह से वायरल हो गए ररथे. South China Morning Post के मुताबिक, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं और लोग उनकी उम्र जानकर हैरान रह गए. किसी को यकीन नहीं हुआ था उनको देखकर की उनकी उम्र जो बताई गई है, वो दिखने में ऐसे बिल्कुल नहीं लगते हैं.
उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. लोग अक्सर उनके लुक्स देखकर कहते हैं कि उन्होंने जैसे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को मात दे दी हो. तो चलिए जानते हैं उनके यंग बने रहने का सीक्रेट जानते हैं.
टैन ने कई बड़े सितारों जैसे Janet Jackson, Rita Ora और Shu Qi के साथ काम किया है. उनका कहना है कि उनकी यंग दिखने की वजह अच्छे जीन और हेल्दी लाइफस्टाइल का मेल है. CNA Lifestyle को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताया. वे नाश्ते में प्रोटीन शेक या ओटमील के साथ अंडे, शहद और एवोकाडो लेते हैं. दोपहर और रात के खाने में ज्यादातर स्टीम या ग्रिल्ड चिकन या मछली, सूप और चावल शामिल होता है. टैन का मानना है कि जितनी कैलोरी आप खाते हैं, उतनी ही आपको दिनभर की एक्टिविटी से बर्न भी करनी चाहिए. उनका कहना है कि डाइट और एक्सरसाइज में संतुलन बहुत जरूरी है.
ये भी पढ़ें: कितने का मिलता है Collagen Injection? जानें बिना सप्लीमेंट्स और इंजेक्शन के बॉडी में कोलेजन बूस्ट कैसे करें
ट्रूथ बिहाइंड वॉइस नामक इंस्टाग्राम पेज पर जैकसन को लेकर एक रील शेयर की है जिसमें वो क्या खाते हैं कब और कैसे सोते हैं इस बारे में पूरी जानकारी शेयर की है. हर किसी को लगता होगा कि वो इतने यंग दिखने के लिए क्या कोई सर्जरी की है, कोई जादू है या वो फिर किसी तरह के सप्लीमेंट लेते हैं. तो आपको बता दें कि इसकी वजह ये सब नहीं बल्कि उनका डिसिप्लिन है. जो उनको यंग बनाए रखने में मदद करता है.
क्या करते हैं नाश्ता
नाश्ते में टैन 6 अंडे खाते हैं. इसके साथ ही कि किसी तरह का एल्कोहल, कॉफी का सेवन नहीं करते. बहुत ही मिनिमल शुगर और रेगुलर खाना लेते हैं जिसमें वो सब कुछ खाते हैं.
सोने से 5-6 घंटे पहले वो कुछ भी नहीं खाते हैं. बता दें ये एक ऐसी गलती है जिसे अमूमन लोग इग्नोर कर देते हैं. वो कहते हैं कि यंग दिखना सिर्फ मसल्स गेन करना नहीं है. बल्कि जीवंतता के बारे मे है.
आप अपनी एनर्जी लूज करने लगेंगे. अगर आपने खुद को फिट रहने के लिए पुश नहीं क्या तो आपकी बॉडी खुद बा खुद जवाब देने देगी. इसके अलावा वो हफ्ते में 3 बार जिम जाते हैं. किसी को इंप्रेस करने के लिए नहीं बल्कि एजिंग में सर्वाइव करने के लिए.
क्या है असली सीक्रेट
टैन के यंग लुक की सबसे बड़ा सीक्रेट है उनकी नींद. वो रात को 11 बजे से पहले सो जाते हैं और हर रात 7-8 घंटे की नींद जरूर लेते हैं. वो खुद को यंग बनाए रखने के लिए एक डिसीप्लिन फॉलो करते हैं. जो उनकी मदद करता है.
कब हुए फेमस
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, जुलाई 2017 में एक चीनी वेबसाइट ने उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को प्रमोट किया, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स अचानक बहुत तेजी से बढ़ गए. टैन ने बताया कि उन्हें दुनिया भर से ढेर सारे मैसेज आने लगे. यहां तक कि टीवी चैनल और बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म भी जानना चाहते थे कि वे इतने यंग कैसे दिखते हैं. उन्होंने कहा कि इस अचानक मिली लोकप्रियता से वे थोड़ा घबरा गए थे और करीब दो हफ्तों तक घर पर ही रहे.
हालांकि, टैन मानते हैं कि वे हमेशा युवा नहीं रह सकते. उन्होंने कहा, “मुझे दबाव महसूस होता है, क्योंकि अंदर से मुझे पता है कि मैं भी उम्रदराज हो रहा हूं. मैं लोगों को यह गलत संदेश नहीं देना चाहता कि मैं हमेशा जवान रहूंगा. शायद लोग कोई शॉर्टकट या सीक्रेट जानना चाहते हैं, जिससे वे अपनी जवानी बरकरार रख सकें.”
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात