टैटू को सालों तक नया जैसा कैसे रखें? एक्सपर्ट ने बताए जरूरी केयर टिप्स

अगर आप भी टैटू बनवाने के शौकीन हैं और चाहते हैं कि सालों तक आपका टैटू फ्रेश दिखे और उसका रंग ना जाए, तो एक्सपर्ट से जानिए किन जगहों पर टैटू नहीं बनवाना चाहिए और कैसे करें टैटू की केयर.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
टैटू का रंग नहीं पड़ेगा फीका, जानिए कैसे करनी है केयर.

Tattoo: आज के समय में टैटू सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि पर्सनल एक्सप्रेशन और यादों को सजाए रखने का एक तरीका बन गया है. बीते कुछ सालों से टैटू का चलन लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. यूथ के बीच को इसका क्रेज एक अलग लेवल पर ही पहुंच गया है. लोग अपने पसंदीदा लोगों के नाम का ये फोटो का टैटू बनवाने लगे हैं. अगर आप भी टैटू लवर हैं या फिर किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे टैटू बनवाना बहुत पसंद तो चलिए जानते हैं इसके बारे में वो बातें जो अक्सर लोगों को नहीं पता होती है. टैटू आर्टिस्ट जिम्मी कल्याण ने टैटू से जुड़ी हुई कई ऐसी बाते बताई हैं जिसको जानने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये टैटू इतना भी सिंपल नहीं है जितना दिखता है.

समय के साथ बदलता है टैटू

पुष्कर के टैटू आर्टिस्ट जिम्मी कल्याणा ने बताया कि टैटू को जब बनाया जाता है तो इसमें समय के साथ-साथ धीरे-धीरे चेंजेज होते रहते हैं. कई लोग एक बार टैटू बनवाने के बाद सोचते हैं कि ये हमेशा ऐसा ही दिखेगा. लेकिन ऐसा नहीं है. हालांकि टैटू आर्टिस्ट ने बताया कि अगर आप सही तरीके से सही टैक्नीक और सही देखभाल के साथ टैटू बनवाते हैं तो ये कई सालों तक वैसे का वैसा रह सकता है.

0 से 3 महीने: हीलिंग और सेटल होने का समय

टैटू बनने के बाद शुरुआती कुछ महीने बेहद जरूरी होते हैं. इस दौरान शरीर टैटू की इंक को स्किन की डर्मिस लेयर में स्टेबल करता है. टैटू बनवाने के कुछ दिनों के बाद उस पर हल्की पपड़ी पड़ना या स्किन पीलिंग होना बेहद सामान्य बात होती है.

ये भी पढ़ें: Lord Shiva Tattoo Designs: श‍िव टैटू का ये ड‍िजाइन दूर करेगा बुरी एनर्जी, जानिए देवी-देवता के टैटू से कैसे आपकी लाइफ पर पड़ता है असर

Advertisement
किन बातों का रखें ध्यान 

टैटू बनवाने के बाद सही आफ्टरकेयर बहुत जरूरी होती है, जैसे टैटू को साफ रखना, धूप से बचाना और स्किन को मॉइस्चराइज करना. आमतौर पर 3 महीने के अंदर टैटू पूरी तरह से सेटल हो जाता है और उसका रंग और लाइनें सेटल दिखाई देने लगती हैं.

3 साल बाद बदलता है टैटू

अगर आपका टैटू अच्छी तरह से बना हुआ है तो लगभग तीन साल बाद भी वो बिल्कुल साफ और आकर्षक दिखाई देता है. हालांकि इस समय तक कुछ बहुत हल्के बदलाव शुरू हो सकते हैं, जो बिल्कुल सामान्य होते हैं और समझ में भी नहीं आते.

Advertisement
5 साल बाद होते हैं ये बदलाव

पांच साल के आसपास टैटू में जो बदलाव होते हैं वो थोड़ा साफ दिखाई दे सकते हैं. खासकर टैटू के कुछ रंग, खासकर लाल या पीले शेड, थोड़ा लाइट हो सकते हैं. वहीं ज्यादा मूवमेंट वाले हिस्सों जैसे हाथ, उंगलियां या कोहनी पर बने टैटू जल्दी फेड हो सकते हैं. ऐसे में आप टचअप करवा सकते हैं, जिससे टैटू का रंग और डिटेल फिर से नए जैसा दिखाई देने लगता है.

10 साल बाद कैसा हो जाता है टैटू

दस साल के बाद टैटू का लुक थोड़ा “लिव्ड-इन” या परफेक्ट तौर पर दिखाई देता है. लाइन्स थोड़ी मोटी लग सकती हैं और रंग पहले से हल्के हो सकते हैं. लेकिन अगर टैटू सही तरीके से डिजाइन और स्पेसिंग के साथ बनाया गया हो, तो वो अभी भी साफ और समझने में आसान रहता है. जिम्मी कहते हैं कि अच्छा डिजाइन और सही तकनीक ही तय करती है कि टैटू समय के साथ कितना अच्छा दिखेगा.

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच भी बढ़ रहा टैटू का क्रेज

जैसा की हम सब जानते हैं कि पुष्कर एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है और यहां हर साल दुनिया भर से लोग आते हैं. जिम्मी ने बताया कि उनके स्टूडियो में आने वाले कई क्लाइंट्स विदेशी होते हैं. ये टूरिस्ट भारत की अपनी यात्रा को याद के तौर पर रखने के लिए टैटू बनवाना पसंद करते हैं. कुछ लोग आध्यात्मिक प्रतीक चुनते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी पर्सनल स्टोरी या ट्रैवल को दिखाने वाले डिजाइन बनवाते हैं.

Advertisement

टैटू को लंबे समय तक खूबसूरत रखने के लिए क्या करें?

आर्टिस्ट ने बताया कि टैटू लंबे समय तक कैसे अच्छा दिखेगा, इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है-

  • सही तकनीक और सही इंक का इस्तेमाल
  • शुरुआती दिनों में सही आफ्टरकेयर
  • धूप से बचाव और सनस्क्रीन का इस्तेमाल
  • त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखना
  • ऐसा डिजाइन चुनना जो समय के साथ भी साफ दिखाई दे

वो कहते हैं कि टैटू सिर्फ एक डिजाइन नहीं बल्कि एक लंबी यात्रा है, जो समय के साथ बदलती जरूर है, लेकिन अपनी पहचान बनाए रखती है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के 'ताज' पर आधी रात अटैक, जहां से 90% तेल सप्लाई, वहां लड़ाई! America | Trump