मीठे संतरे की पहचान कैसे करें? इन टिप्स की मदद से सिर्फ 5 सेकंड में पता चल जाएगा संतरा मीठा है या नहीं...

How to Choose Juicy and Sweet Orange: आज हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं जिनकी मदद से आप खरीदते समय यह पता लगा सकते हैं कि कौन-सा संतरा मीठा होगा और कौन-सा खट्टा!

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
All you need to know about oranges!

How to Choose Juicy and Sweet Orange: संतरा नाम सुनते ही मुंह में पानी जाए और अगर वो मीठा निकल जाए, तो बस क्या कहने. ताजगी, मिठास और विटामिन सी से भरपूर यह फल सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता, बल्कि इम्यूनिटी, त्वचा और पाचन के लिए भी बेहतरीन माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाजार से लाए हुए संतरे खट्टे निकल जाते हैं, फिर वो न बच्चों को पसंद आते हैं और न ही बड़ों को. आज हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं जिनकी मदद से आप खरीदते समय यह पता लगा सकते हैं कि कौन-सा संतरा मीठा होगा और कौन-सा खट्टा! यहां जानें मीठे संतरे की पहचान कैसे करें?

सबसे मीठे संतरे कौन से हैं खरीदने के लिए?

वजन से पहचानें: जो संतरा ज्यादा भारी हो, वह अधिक रसदार होता है, तो वहीं हल्के संतरे अक्सर अंदर से सूखे होते हैं या उनमें रस बहुत कम होता है. इसलिए संतरे खरीदते समय उन्हें उठाकर देखें, जो फल हाथ में वजनदार लगे, वही मीठा होने की संभावना रखता है. ज्यादातर भारी वजन संतरे अंदर से मीठे निकलते हैं.

खुशबू से पता लगाएं: मीठे संतरे की खुशबू हल्की लेकिन ताज़ी होती है. ऐसे में जब आप संतरा खरीद रहे हो, तो उसके छिलके के पास नाक ले जाकर सूंघें. अगर मीठी, साइट्रस जैसी प्राकृतिक खुशबू आए तो इसका मतलब है फल पका हुआ है. वहीं, जिन संतरे में खुशबू बिलकुल नहीं आए, तो समझ लें वे कच्चे हैं.

छूकर देखें: संतरा खरीदते समय उसे हल्के हाथ से दबाकर देखें, मीठे और रसदार संतरे थोड़े नरमहोते हैं, लेकिन उंगलियों में धंसते नहीं. वहीं, अगर संतरा बहुत सख्त है, तो उसमें रस कम होने की संभावना ज्यादा है. इसलिए खरीदने से पहले अच्छी तरह से जरूर चेक करें.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 7,840 की ड्रेस में बॉयफ्रेंड हार्दिक संग स्टेडियम में झूमती नजर आई माहिका शर्मा, अपनी सिंपल चॉइस से जीता सबका दिल!

Featured Video Of The Day
Israel Iran War | America का ईरान पर बड़ा हमला, Strait of Hormuz के पास 16 शिप तबाह | BREAKING NEWS