गुड़हल का पौधा गमले में कैसे लगाएं? जानिए अड़हुल के फूलों के लिए कितना पानी डालें

गुड़हल के पौधे को अड़हुल, जवाकुसुम, जवा, अर्कप्रिया के नाम से जाना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गमले में गुड़हल का पौधा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुड़हल का पौधा कैसे लगाएं?
Photo Credit: NDTV

Gudhal Ka Paudha Kaise Lagaen: अधिकतर लोगों को घर में गार्डनिंग का शौक होता है. कई लोग फल वाले पौधे लगाना पसंद करते हैं तो कुछ घर में फूल वाले पौधे लगाते हैं. ऐसे में अगर आप घर में फूल वाला पौधा लगाने का सोच रहे हैं तो गुड़हल का पौधा आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके चमकीले लाल फूल बगीचे और घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं और उसे आकर्षक बनाते हैं. इतना ही नहीं, गुड़हल स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसकी चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है. इसे अड़हुल, जवाकुसुम, जवा, अर्कप्रिया के नाम से जाना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गमले मेंं गुड़हल का पौधा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

किस तरह का गमला चुनें?

अगर पौधा छोटा है, तो उसे कम से कम 10 से 12 इंच वाले गमले में लगाना चाहिए. इससे जड़ों को फैलने और मजबूत होने केे लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है. हालांकि सिरेमिक गमले देखने में सुंदर लगते हैं और बालकनी की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन मिट्टी के गमले गुड़हल के लिए ज्यादा बेहतर माने जाते हैं. मिट्टी के गमलों की खासियत ये है कि इनमें पानी आसानी से निकल जाता है, जिससे गमले में जलभराव नहीं होता और मिट्टी स्वस्थ बनी रहती है. साथ ही इससे जड़ें सड़ती भी नहीं हैं.

मिट्टी

गुड़हल के पौधे में भरपूर फूल लाने के लिए सही मिट्टी भी बहुत जरूरी होती है. आपकी जानकारी के लिए बता देंं कि गुड़हल ऐसी मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ता है जो हल्की, भुरभुरी और पानी को आसानी से निकालने वाली हो. इसके अलावा, गुड़हल को थोड़ी ऐसी मिट्टी पसंद होती है, जिसका pH लेवल लगभग 6.0 से 7.0 के बीच हो. ऐसी मिट्टी में पौधे की जड़ें बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाती हैं, जिससे पौधा हेल्दी रहता है और ज्यादा फूल आते हैं.

गुड़हल का पौधा कैसे लगाएं?

अच्छी धूप

गुड़हल के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए धूप की जरूरत होती है, लेकिन बहुत तेज और कड़ी धूप इसे नुकसान भी पहुंचा सकती है. इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे भरपूर धूप मिले. अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां दोपहर की धूप बहुत तेज होती है, तो गुड़हल को हल्की छांव वाली जगह पर रखना बेहतर रहेगा.

Advertisement

कितना पानी डालें?

गुड़हल पौधों को अच्छी मात्रा में पानी की जरूरत होती है. अगर गुड़हल का फूल झुकने लगे या कलियांं गिरने लगें, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि पौधे को पानी चाहिए. पौधे को कब पानी देना है, ये जानने के लिए आप मिट्टी में लगभग 2 सेंटीमीटर गहराई तक अपनी उंगली या कोई पतली लकड़ी डालकर चेक करें. अगर मिट्टी गीली महसूस हो रही है, तो पानी देने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर मिट्टी सूखी लगे, तो पौधे को पानी दे दें. साथ ही गुड़हल को सुबह के समय पानी देना सबसे अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: DIY Cleaning Hacks: सोने की चैन को घर पर कैसे साफ करें? जानिए गोल्ड के इयररिंग साफ करने का सही तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें: चेहरे पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स को कैसे हटाएं? ब्लैकहेड्स हटाने के लिए क्या करें, जानिए आसान तरीके

Featured Video Of The Day
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी, INDIA गठबंधन दाखिल करेगा याचिका
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Gardening Hacks
Hibiscus Plant Care