कानपुर की रुपेंजल ने खोले राज, बताया बाल लंबे करने का छुपा हुआ तरीका, जानें लंबे बाल के लिए क्या करती हैं रूचि

Hair Care: अगर आपको भी अपने बालों से प्यार है और आप चाहते हैं कि आपके बाल बिल्कुल ऐसे हो जाएं जैसे इस फोटो में इस महिला के दिख रहे हैं तो आपको बस थोड़ी सी मेहनत करती है और इसके बाद जो रिजल्ट आपको मिलेगा वो आपको खुश कर देगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hair Care: क्या है इन लंबे बालों का राज?

Hair Care: आज के समय में बालों के सफेद होने, झड़ने की समस्या बेहद आम हो गई है. कम उम्र में ही बालों का सफेद होना और बालों का गिरना हर किसी को परेशान करता है. ऐसे में अगर हम किसी के काले, लंबे, घने और मुलायम बाल देखते हैं तो लालच आ जाता है और मन में सवाल आता है कि आखिर उनके बाल इतने अच्छे क्यों हैं. वो क्या इस्तेमाल करते हैं. इस तरह के सवाल हमारे मन में आने लगते हैं. 

बालों के कमजोर होने का कारण क्या है?

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर लोगों के बाल समय से पहले सफेद और कमजोर क्यों हो रहे हैं. आपको बता दें कि बालों के इस तरह से सफेद होने और कमजोर होने का एक कारण आपके जींस हो सकते हैं, दूसरा आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान और पॉल्यूशन. ये सभी चीजें बालों को बेजान, रफ, कमजोर बना देती हैं. वहीं शरीर में पोषक तत्वों की कमी बालों के सफेद होने की वजह बनती है. इसके साथ ही केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल भी बालों को खराब कर देता है. 

कैसे रखें बालों का ख्याल 

आज हम आपको ऐसे बाल दिखाने वाले हैं जिनको देखकर आपको लालच आ जाएगा. इंस्टाग्राम पर रूचि यादव की प्रोफाइल पर उन्होंने अपने लंबे, काले और घने बालों की कई रील्स डाली हैं. उनके बाल जमीन को छू रहे हैं. जिसे देखकर मन में एक बार लालच और ये सवाल जरूर आता है कि आखिर उनके बाल इतने अच्छे कैसे हैं. 

बालों के लिए बनाएं हर्बल शैंपू

बता दें कि वो अपने बालों पर केमिकल प्रोड्कट्स का इस्तेमाल ना करके घर पर ही हर्बल शैंपू बनाती हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और ये बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है और हेयर केयर के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है. तो चलिए जानते हैं इस शैंपू को बनाने की पूरी विधि. 

  • सोप नट्स (25 ग्राम)
  • सूखा आंवला (25 ग्राम)
  • शिकाकाई (25 ग्राम)
  • एलोवेरा (½आधा कप)
  • गुड़हल व तुलसी के पत्ते

सबसे पहले सोप नट्स, आंवला और शिकाकाई को 12-14 घंटे के लिए भिगो कर रख दें. 12-14 घंटे भीगने के बाद इन सभी को पानी में उबालें और इसके बाद एलोवेरा और गुड़हल, तुलसी के पत्ते डालकर सभी चीजों को अच्छे से पकाएं. अब इसको 5-6 घंटे ठंडा करें और इनको एक साथ पीस कर एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. आपका हर्बल शैंपू बनकर तैयार हो गया है. ये हर्बल शैंपू बालों को गहराई से कंडीशन करता है. इससे बालों को धुलने के बाद  कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ती है. ये बालों को मुलायम, चमकदार और स्मूद बनाता है.

Advertisement

इस शैंपू में मौजूद आंवला और शिकाकाई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं. इससे हेयर ग्रोथ तेज होती है और नए बाल उगने में मदद मिलती है.  शिकाकाई के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प की सफाई करते हैं. ये खुजली और डैंड्रफ को दूर करता है. नियमित इस्तेमाल से सिर की त्वचा हेल्दी रहती है. इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें. शैंपू के बाद बालों को सादे पानी से धोएं. बेहतर रिजल्ट के लिए घरेलू हेयर ऑयल से पहले मसाज जरूर करें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Featured Video Of The Day
Lawrence Gang में 'Lady Don' की एंट्री, Gangster Boby Kabootar से कनेक्शन! Bishnoi Gang | Top News
Topics mentioned in this article