गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं? घर पर तेजपत्ता लगाने के आसान तरीका

तेजपत्ते का पौधा आसानी से घर में भी लगाया जा सकता है. इसका पौधा न सिर्फ तेज पत्ते देगा, बल्कि आपके गार्डन की भी सुंदर बनाएगा. तेजपत्ता हर तरह के मौसम में उगाया जा सकता है और इसकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं होती. यहां जानिए घर पर तेजपत्ता कैसे उगाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर पर गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं?

भारत में लगभग हर घर में तेजपत्ता जरूर मिलेगा. तेजपत्ता एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल दाल, सब्जी, पुलाव और कई तरह की डिशेज में किया जाता है. लोग इसे बाजार से सूखा हुआ खरीदते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तेजपत्ते का पौधा आसानी से घर में भी लगाया जा सकता है. इसका पौधा न सिर्फ तेज पत्ते देगा, बल्कि आपके गार्डन की भी सुंदर बनाएगा. तेजपत्ता हर तरह के मौसम में उगाया जा सकता है और इसकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं होती. चलिए आपको बताते हैं घर पर तेजपत्ता कैसे उगाएं.

गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं?

यूट्यूब पर @theplantguru चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में तेजपत्ते का पौधा घर पर कैसे लगाएं और इसके देखभाल कैसे करें बताया है. इसे घर के गार्डन, बालकनी या छत पर गमले में भी उगाया जा सकता है. वीडियो में बताया गया कि तेजपत्ते का पौधा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में अच्छे से बढ़ता है. इसके लिए लाल मिट्टी, कोकोपीट, वर्मी कम्पोस्ट और थोड़ी रेत मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार करें. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न रहे, क्योंकि ज्यादा नमी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है.

सही गमला लें

घर में तेजपत्ता लगाने के लिए कम से कम 12 से 15 इंच का गमला लें. गमले के नीचे ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए ताकि एक्स्ट्रा पानी आसानी से बाहर निकल सके. पौधा लगाने के बाद मिट्टी को हल्का दबाकर अच्छी तरह पानी दें.

धूप मिलने से तेजी से बढ़ता है पौधा

तेजपत्ते के पौधे को भरपूर धूप पसंद होती है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि पौधे को अच्छी घूप मिल सके. धूप मिलने पर पौधे की बढ़वार अच्छी होती है और पत्ते अधिक मात्रा में निकलते हैं.

Advertisement

कब और कैसे तोड़ें पत्ते

जब पत्तों का रंग गहरा हरा यानी डार्क ग्रीन हो जाए, तब उन्हें इस्तेमाल के लिए तोड़ा जा सकता है. पत्तों को हाथ से खींचने की बजाय कैंची से काटें, इससे पौधे को नुकसान नहीं होगा. तोड़ने के बाद पत्तों को छांव में सुखाएं. धूप में सुखाने से उनकी प्राकृतिक खुशबू कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं? घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका

यह भी पढ़ें:- मकड़ियों को कैसे भगाएं? घर से मकड़ियों को हमेशा के लिए दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं

Advertisement

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से 2027 में अखिलेश को कितना डेंट? समझें चुनावी गणित
Topics mentioned in this article
Bay Leaf
Tejpatta

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं