घर से मक्खियों और कीड़ों को कैसे भगाएं? कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने के 3 आसान उपाय

अगर, आप घर में कीड़े-मकोड़ों से परेशान हैं तो इन्हें दूर रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स या तेज केमिकल्स वाले स्प्रे की जरूरत नहीं है. आप घर की कुछ चीजों की मदद से कीड़े-मकोड़ों को दूर रख सकते हैं. यहां जानिए घर से कीड़े-मकोड़ों को कैसे भगाएं?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कीड़े-मकोड़े कैसे भगाएं?
file photo

घर में साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. घर में खाना या फिर खाने की चीजें अक्सर पड़ी रहती हैं, जिससे घर में बार-बार मक्खियां और दूसरे कीड़े मंडराते रहते हैं. घर में मंडराती मक्खियां बहुत परेशान करती है. ऐसे में अगर इन्हें घर से दूर नहीं रखा गया तो ये सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. घर में खाने-पीने की कोई भी छोटी से चीज गिर जाए तो कुछ ही देर में उस पर कीड़े-मकोड़े आते हैं और इन्हें दूर करना बहुत मुश्किल हो जाता है. हालांकि, घर और रसोई से कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने के लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स या तेज केमिकल्स वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, जो ज्यादा समय के लिए असरदार नहीं होते है. ऐसे में आप घर की कुछ चीजों की मदद से कीड़े-मकोड़ों को दूर रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर से कीड़े-मकोड़ों को कैसे भगाएं?

सेब का सिरका

फलों पर मंडराने वाली छोटी मक्खियों को दूर भगाने के लिए सेब का सिरका आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए एक कटोरे में थोड़ा एप्पल साइडर विनेगर डालें, उसमें डिशवॉश लिक्विड की एक-दो बूंदें मिलाएं और कटोरे को प्लास्टिक रैप से ढककर उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें. सिरके की खुशबू से मक्खियां अंदर चली जाती हैं, लेकिन साबुन की वजह से वे टिक नहीं पाती और उसमें डूब जाती हैं.

खाने की चीजें ढककर रखें

खाने की चीजों को ढककर रखने वाला तरीका भले बहुत नॉर्मल लगे, लेकिन मक्खियों और कीड़ों को दूर रखने में यह सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. घर में कहीं भी पानी जमा होना और खाना खुला होने से कीड़ों जरूर पहुंच जाते हैं. इसके अलावा सिंक के आसपास, बर्तन रखने वाली जगह को साफ और सूखा रखें. ऐसे में चीजों को ढककर रखना बहुत जरूरी है.

एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल

मक्खियों और कीड़ों को दूर रखने के लिए एसेंशियल ऑयल भी एक नेचुरल और आसान तरीका है. पुदीना, नीलगिरी और सिट्रोनेला जैसे तेलों की खुशबू कई कीड़ों को पसंद नहीं होती, जिससे वे घर से दूर रहते हैं. इसके लिए पानी में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की मिलाकर स्प्रे तैयार करें और उसे खिड़कियों, दरवाजों और उन जगहों पर छिड़कें जहां से कीड़े घर में आ सकते हैं.

Advertisement

इन सबके अलावा मक्खियों और कीड़ों को दूर रखने के लिए सिर्फ घर की सफाई ही नहीं, बल्कि कूड़ेदान की सफाई भी बेहद जरूरी है. घरों में मक्खियों के पनपने की सबसे आम जगह कूड़ेदान होता है. कूड़ेदान पर मक्खियां अंडे दे सकती हैं, जिससे उनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है. इसलिए रोजाना कूड़ेदान को साफ करें और घर की सफाई भी अच्छी तरह करें.

स्प्रे बनाने का तरीका और कैसे करें इस्तेमाल

एक तवा या कढ़ाई को हल्का गर्म करें. उसमें 2 चम्मच हल्दी डालकर भूनें. उसमें 1 बड़ा चम्मच नमक डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद 1 बड़ा चम्मच खाने का सोडा डालकर मिश्रण को लगातार चलाते रहें. इसमें आधे नींबू का रस निचोड़ दें. इसमें 1 बड़ा चम्मच बोरिक पाउडर और थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब आधा गिलास पानी में इस तैयार पाउडर के 2 चम्मच डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इस घोल को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. फिर इस स्प्रे को किचन के कोनों और जहां कीड़े-मकोड़े आते हैं वहां स्प्रे करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
ट्रायल पूरा... मोकामा का गंगा पर बना नया रेल पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को लाएगा करीब
Topics mentioned in this article
Kide Makode Bhagane Ka Upay
Lifestyle