जली हुई कड़ाही कैसे साफ करें? जिद्दी काले दाग हटाने के 4 आसान घरेलू तरीके

काली और जली हुई कड़ाही को चमकाने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. आपके किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें, जैसे बेकिंग सोडा, नींबू और डिशवॉश लिक्विड, जले हुए दागों को ढीला करने और सफाई को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कड़ाही कैसे साफ करें?

रोजाना खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली कड़ाही समय के साथ नीचे से काली और जली हुई दिखने लगती है. तेल, मसालों और खाने के जले हुए अवशेष धीरे-धीरे तले पर जम जाते हैं, जिससे जिद्दी दाग बन जाते हैं जिन्हें सामान्य बर्तन धोने वाले साबुन से हटाना आसान नहीं होता. देखते ही देखते फिर कड़ाही पुरानी और जली हुई दिखने लगती है. कड़ाही का साफ करने के लिए या तो महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ते हैं या फिर अक्सर लोग कड़ाही को फेंक देते हैं. ऐसे में घर में मौजूद कुछ आसान चीजें इसकी सफाई में मदद कर सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं घर में पड़ी काली कड़ाही को कैसे साफ करें.

काली और जली हुई कड़ाही को चमकाने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. आपके किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें, जैसे बेकिंग सोडा, नींबू और डिशवॉश लिक्विड, जले हुए दागों को ढीला करने और सफाई को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं. बेकिंग सोडा इनमें से एक सबसे आसान और असरदार उपाय है. यह हल्के स्क्रबर की तरह काम करता है.

बेकिंग सोडा और गर्म पानी का पेस्ट

जली हुई कड़ाही साफ करने के लिए बेकिंग सोडा एक आसान और असरदार उपाय है. इसके लिए कुछ चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को कड़ाही के काले और जले हुए हिस्से पर अच्छी तरह लगा दें और 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी नरम स्क्रबर से गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे रगड़ें. फिर कड़ाही को पानी से अच्छी तरह धो लें. अगर दाग बहुत पुराने या ज्यादा जिद्दी हैं, तो यह तरीका दोबारा अपनाया जा सकता है.

बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड

अगर, कड़ाही पर जले हुए दाग के साथ तेल और चिकनाई भी जमा है, तो बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड का मिश्रण मदद कर सकता है. सबसे पहले दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और उसके ऊपर कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड की डालें. इस मिश्रण को कुछ देर के लिए लगा रहने दें, ताकि जमी हुई गंदगी और चिकनाई नरम हो जाए. इसके बाद स्पंज या स्क्रबर से हाथों से साफ करें. जब दाग ढीले पड़ने लगें, तो कड़ाही को पानी से अच्छी तरह धो लें. यह तरीका खासतौर पर उन कड़ाहियों के लिए उपयोगी है जिनके तले पर काले दाग के साथ तेल की चिपचिपी परत भी जम गई हो.

Advertisement

बेकिंग सोडा और सफेद सिरका

अगर, कड़ाही पर बहुत जिद्दी दाग और जमी हुई गंदगी है, तो बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले जले हुए हिस्से पर बेकिंग सोडा छिड़कें और फिर उस पर थोड़ा सा सफेद सिरका डालें. दोनों चीजें मिलते ही झाग बनने लगेगा, जो जमी हुई गंदगी को ढीला करने में मदद करता है. कुछ मिनट बाद कड़ाही को अच्छी तरह धो लें. यह तरीका काले दाग और जमी हुई गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कड़ाही के मटेरियल का ध्यान रखें.

बेकिंग सोडा वाले पानी को हल्का गर्म करें

यह जमी हुई चिकनाई और खाने के अवशेषों को नरम करने में मदद करता है. इसके लिए कड़ाही में इतना पानी डालें कि जला हुआ हिस्सा ढक जाए. फिर उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और पानी को हल्का गर्म करें. ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा न उबालें. जब जमी हुई गंदगी नरम पड़ने लगे, तो पानी निकाल दें और स्क्रबर से धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद कड़ाही को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. यह तरीका उन दागों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो सिर्फ भिगोने से नहीं निकलते.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- बिना खर्च घर को रखें साफ और ताजा, कॉफी ग्राउंड्स और बेकिंग सोडा का ये देसी जुगाड़ करेगा कमाल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल 

यह भी पढ़ें:- इमली से पुराने और काले पड़े बर्तन कैसे साफ करें? बिना मेहनत के तांबे-पीतल को नया जैसा बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
सिस्टम की नाकामी, सिसकते परिवार! मलबे में दब गई खुशियां! जिम्मेदार कौन?
Topics mentioned in this article
Kadhai Cleaning Hacks
Kitchen Utensils