मैली काली एल्युमिनियम की कड़ाही पीछे से कैसे साफ करें? जिद्दी काले दाग हटाने के आसान घरेलू तरीके

काली और जली हुई कड़ाही को चमकाने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजें जले हुए दागों को ढीला करने और सफाई को आसान बनाने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कड़ाही पीछे से कैसे साफ करें?
file photo

रोजाना खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली कड़ाही समय के साथ नीचे से काली और जली हुई दिखने लगती है. तेल, मसालों और खाने के जले हुए अवशेष धीरे-धीरे तले पर जम जाते हैं, जिससे जिद्दी दाग बन जाते हैं जिन्हें सामान्य बर्तन धोने वाले साबुन से हटाना आसान नहीं होता. कड़ाही को समय पर साफ नहीं किया जाए तो वह पुरानी और जली हुई दिखने लगती है. कड़ाही का साफ करने के लिए या तो महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ते हैं या फिर अक्सर लोग कड़ाही को फेंक देते हैं. हालांकि, आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों के मदद से मैली काली  एल्युमिनियम  की कड़ाही साफ कर सकते है. चलिए आपको बताते हैं मैली काली एल्युमिनियम  की कड़ाही पीछे से कैसे साफ करें?

काली कड़ाही कैसे साफ करें?

यूट्यूब पर Cook with Parul चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में बताया गया कि काली और जली हुई कड़ाही को चमकाने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. आपके किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें, जैसे बेकिंग सोडा, नींबू और डिशवॉश लिक्विड, जले हुए दागों को ढीला करने और सफाई को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं. वीडियो में आगे बताया कि जली हुई कड़ाही को पीछे से साफ करने के लिए आपको सबसे पहले कड़ाही पर गैस पर रखें. इसमें 3-4 गिलास पानी डाल दे और इसमें कोई डिटर्जेंट पाउडर डालें. इसके साथ ही 1 चम्मच नमक डालें और कुछ मिनट तक पानी उबालें. इसमें नींबू का रस डालें और पानी को उबालते रहें.

अब पानी उबलने के बाद इसे किसी बड़े बर्तन में रखें और कड़ाही को उस पानी में रख दें. कड़ाही को पानी में रखने से कालापन और गंदगी थोड़ी देर में ही ढ़ीली होने लगेगी. इसे 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. 15 मिनट के बाद कड़ाही को अच्छे से साफ करें. अब कड़ाही पर जो थोड़ा कालापन बचा है इसके लिए एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, नींबू के छिलके, स्क्रब और एल्युमिनियम फॉयल पेपर की मदद से साफ करें.

बेकिंग सोडा

जली हुई कड़ाही साफ करने के लिए बेकिंग सोडा एक आसान और असरदार उपाय है. इसके लिए कुछ चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को कड़ाही के काले और जले हुए हिस्से पर अच्छी तरह लगा दें और 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी नरम स्क्रबर से गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे रगड़ें. फिर कड़ाही को पानी से अच्छी तरह धो लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके

Featured Video Of The Day
रोशिबिना देवी का EXCLUSIVE INTERVIEW, एशियाई खेलों में मणिपुरी खिलाड़ी की हैट्रिक!
Topics mentioned in this article
Kadhai Kaise Saaf Karein
Cleaning Hacks