हाथ-पैर कैसे साफ रखें? नहाते समय शैंपू में इसे मिला लो, शरीर पर जमा सारा मैल मिनटों में होगा साफ

आप घर पर कुछ घरेलू चीजों की मदद से हाथ-पैर की टैनिंग और कालापन दूर कर सकते हैं. यहां जानिए हाथ-पैर का कालापन कैसे दूर करें और शरीर पर जमा सारा मैल साफ करने आसान तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हाथ-पैरों की टैनिंग कैसे हटाएं?

आजकल धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से हाथ-पैरों की स्किन काली, बेजान और रूखी दिखाई देने लगती है. जबकि हम रोज नाहते हैं और हाथ-पैरों को अच्छा साफ करते हैं फिर डेड स्किन जमा होने से नेचुरल चमक हो जाती है. हालांकि, बहुत से लोग महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट, मैनीक्योर और पेडीक्योर पर काफी पैसे खर्च करते हैं. लेकिन आप घर पर कुछ घरेलू चीजों की मदद से हाथ-पैर की टैनिंग और कालापन दूर कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं हाथ-पैर का कालापन कैसे दूर करें और शरीर पर जमा सारा मैल साफ करने आसान तरीका.

हाथ-पैरों का कालापन कैसे दूर करें?

यूट्यूब पर @Sangeetatyagivlogs नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो घर पर ही नेचुरल स्क्रब बनाने का तरीका बताया है. इस घरेलू स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको 1 चम्मच शैंपू, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच बेसन और थोड़ा सा नींबू का रस चाहिए होगा और सभी चीजें आपको आसान से घर पर ही मिल जाएंगी.

घरेलू स्क्रब के फायदे

चीनी को नेचुरल स्क्रब माना जाता है. इसके कण स्किन की ऊपरी सतह पर जमी डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं. वहीं कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करने और उसे ताजगी देने के लिए कई घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल की जाती है. वहीं, बेसन का उपयोग लंबे समय से घरेलू उबटन और स्किन केयर में किया जाता रहा है. ये स्किन की सफाई करने और एक्स्ट्रा तेल हटाने में मदद करता है.

ऐसे तैयार करें स्क्रब

एक साफ बाउल में शैंपू डालें. इसके बाद चीनी, कॉफी और बेसन मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. आखिर में थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.

Advertisement

इस्तेमाल करने का तरीका

अब इस तैयार मिश्रण को हाथों, पैरों या शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां टैनिंग या डेड स्किन अधिक दिखाई देती है. इसके बाद हल्के हाथों से गोलाकार गति में 5 से 10 मिनट तक मसाज करें. कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें. इसके बाद में अपना पसंद का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इसे लगाने के कुछ दिनों में आपको रिजल्ट दिखाई देन लग जाएगा.

यह भी पढ़ें:- घर पर दंत मंजन कैसे बनाएं? लौंग, हल्दी और फिटकरी से हर्बल दंत मंजन बनाने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
श्योपुर में रेत माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए बरसाए पत्थर
Topics mentioned in this article
Kalapan
Cleaning

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं