गंदगी और चिकनाई भरा पोछा कैसे साफ करें? पोछे साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

घर में सफाई के लिए पोछा रोज लगाते हैं, लेकिन पोछा में चिकनाई और गंदगी जमा हो जाती है. यहां जानिए गंदा और चिकनाई भरा पोछा कैसे साफ करें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पोछा कैसे साफ करें?

घर की सफाई रोजाना की जाती है, लेकिन पोछे की सफाई रोज नहीं हो पाती. अक्सर घरों में पोछा लगाने के बाद उसे सिर्फ पानी से ही खंगाल कर सूखने के लिए डाल दिया जाता है, जबकि पोछे पर तेल, खाने के दाग, धूल, मिट्टी सबसे ज्यादा जमा होने लगती है और फिर धीरे-धीरे चिकना होने लगता है. पानी से खंगालने के बाद पोछा थोड़ा तो साफ दिखाई देने लगता है, लेकिन इनमें जमी चिकनाई पूरी तरह नहीं निकलती. अगर, आप अपने पोछे को पूरी तरह साफ रखना चाहते हैं तो ये आसान घरेलू उपायों आपकी मदद कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं पोछा कैसे साफ करें.

गर्म पानी और बेकिंग सोडा

जब पोछे में चिकनाई और गंदगी जमा हो जाती है, तो नॉर्मल धुलाई से ये पूरी तरह साफ नहीं पाता. इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें. इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा और एक बड़ा चम्मच लिक्विड डिश वॉश मिलाएं. डिशवॉश तेल और चिकनाई को साफ करने का काम करता है और बेकिंग सोडा बदबू दूर करने में मदद करता है.

सफेद सिरका और गर्म पानी

पोछे को अच्छी तरह साफ करने के लिए सफेद सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. पोछे में आधा कप सफेद सिरका डाल दें और फिर गर्म पानी से अच्छे से धोएं. इससे कपड़े में जमी चिकनाई खत्म हो जाएगी और गंदगी भी साफ हो जाएगी.

रोज धूप में सुखाएं

घर में पोछा लगाने के बाद उसे अच्छे से पानी से साफ करें और फिर धूप में सूखने के लिए डाल दें. तेज धूप में लटका कर अच्छी तरह सुखाएं, ताकि उसमें नमी और बदबू न रहे.

Advertisement

इसके अलावा आप पोछे को वॉशिंग मशीन में भी धो सकते हैं. इसके लिए पहले आप पोछे को डिशवॉश डालें और फिर हाथों से रगड़ें. ताकि पोछे की चिकनाई खत्म हो जाए. ये तरीका भी पुरानी चिकनाई और गंदगी को हटाने में काफी असरदार साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Election 2027 : डिबेट में BJP -Congress प्रवक्ता में बहस!
Topics mentioned in this article
Mop Cleaning Tips
Mop Cleaning

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं