दीवारों पर बच्चों ने कलर से दिखा दी कलाकारी? वॉल से क्रेयॉन साफ करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, मिनटों में साफ होंगे दाग

आज हम आपको घर की दीवारों से क्रेयॉन के दाग साफ करने के 4 तरीके बताने जा रहे हैं. इनकी मदद से आप दीवारों को मिनटों में साफ कर सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीवार से क्रेयॉन मार्क कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Wall Crayon Marks Cleaning Hacks: घर में छोटे बच्चे हैं तो दीवारों का गंदा होना काफी आम बात है. बच्चे पेंसिल और क्रेयॉन से दीवारों पर तरह-तरह की कलाकारी दिखाते हैं. लेकिन पैरेंट्स के लिए इन दीवारों को साफ करना मुश्किल हो जाता है. कई बार तो दीवार ऊपर से नई दिखती है, लेकिन नीचे से पूरी गंदी हो जाती है. साथ ही अब कुछ दिनों में फेस्टिव सीजन भी शुरू होने जा रहा है जिसके कारण घर में साफ-सफाई का दौर भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर की दीवारों से क्रेयॉन के दाग साफ करने के 4 तरीके बताने जा रहे हैं. इनकी मदद से आप दीवारों को मिनटों में साफ कर सकेंगे.

1. ग्लास क्लीनर

क्रेयॉन के दाग को आप ग्लास क्लीनर की मदद से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप एक कपड़ा लें और थोड़ा सा ग्लास क्लीनर छिड़क दें. इसके बाद दागों को रगड़कर साफ करें. इससे धीरे-धीरे दाग हल्के पड़ेंगे और साफ हो जाएंगे. अगर दाग काफी जिद्दी हैं तो आप दीवार पर ग्लास क्लीनर छिड़कें और 10 मिनट बाद कपड़े से साफ करें. आखिर में सूखे कपड़े से पोछ दें.

2. टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

दांतों को साफ करने वाले टूथपेस्ट से आप दीवार पर क्रेयॉन के निशान साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और दाग पर लगाकर पुराने टूथब्रश से रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े की मदद से पोंछ दें. इससे क्रेयॉन के दाग आसानी से साफ हो जाएंगे.

3. डिशवॉश लिक्विड

दीवारों के दाग को साफ करने के लिए आप डिशवॉश लिक्विड की भी मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप गुनगुने पानी में डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंदें मिलाएं. फिर एक कपड़े को इस घोल में भिगाकर दाग वाली जगह को साफ करें. इससे दीवारों के दाग साफ होंगे.

Advertisement

4. बेकिंग सोडा

क्रेयॉन के निशान को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप थोड़े से बेकिंग सोडा को गुनगुने पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे दाग वाली जगह पर लगा दें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: कान में जमी मैल को कैसे निकालें? जानिए ईयरवैक्स निकालने का सही तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें: अपराजिता का पौधा कैसे लगाया जाता है? जानिए बालकनी में लगाने के लिए कौन सा गमला रहेगा अच्छा

Featured Video Of The Day
फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन में भिड़े दो नेता, मंच के सामने चले थप्पड़!
Topics mentioned in this article
Cleaning Hacks
Lifestyle News