बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका

घर में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की चीजें जैसे स्टूल, बाल्टी, डिब्बे या रैक समय के साथ गंदे और मैले हो जाते हैं. इन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है, इसलिए अक्सर लोग इन्हें कई-कई दिनों तक साफ नहीं करते. यहां जानिए बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाथरूम का पटला कैसे साफ करें?

बाथरूम का इस्तेमाल रोजाना सबसे ज्यादा होता है. अक्सर यहां लगातार पानी के इस्तेमाल के कारण, खासकर बोरिंग या खारे पानी की वजह से नहाने के लिए रखे जाने वाले प्लास्टिक या लकड़ी के पटलों पर सफेद और पीले रंग की जिद्दी परत जम जाती है. घर में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की चीजें जैसे स्टूल, बाल्टी, डिब्बे या रैक समय के साथ गंदे और मैले हो जाते हैं. इन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है, इसलिए अक्सर लोग इन्हें कई-कई दिनों तक साफ नहीं करते. अगर आपके बाथरूम का पटला यानी स्टूल गंदा गया है तो एक आसान और सस्ता घरेलू उपाय आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका.

बाथरूम का पटला कैसे साफ करें?

यूट्यूब पर ‪@MeerakiSeekh‬ नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बाथरूम का पटला साफ करने का तरीका बताया है. वीडियो में बताया गया कि प्लास्टिक पर धूल और गंदगी आसानी से चिपक जाती है, जिसे सिर्फ पानी से साफ करना मुश्किल होता है.

घरेलू क्लीनर बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • आधा चम्मच वॉशिंग पाउडर
  • आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा चम्मच नमक
  • थोड़ा सा पानी

कैसे करें इस्तेमाल?

इन सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिला लें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें. तैयार किए गए घोल को प्लास्टिक की गंदी जगह पर लगाएं. इसके बाद स्टील वूल या स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ मिनट रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें. वॉशिंग पाउडर गंदगी और चिकनाई को हटाने में मदद करता है. बेकिंग पाउडर दाग साफ करने और चमक बढ़ाने का काम करता है, जबकि नमक एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है. इस आसान घरेलू नुस्खे की मदद से गंदा और बदरंग दिखने वाला प्लास्टिक का स्टूल कुछ ही मिनटों में साफ और चमकदार बन सकता है.

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- मधुकामिनी का पौधा कब लगाना चाहिए? मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं

Featured Video Of The Day
कनाडा में गोल्‍डी बराड़ की तलाश तेज, 2.5 लाख डॉलर का रखा गया इनाम
Topics mentioned in this article
Cleaning
Plastic Stool

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं