Skin Tightening Home Remedy: ढीली और लटक गई है स्किन? टाइट करने के लिए आज ही आजमाएं ये देसी फेसपैक, जान लें इस्तेमाल का तरीका

आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को टाइट बना सकते हैं और नेचुरल ग्लो दे सकते हैं. इसमें नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल किया गया है, जो स्किन के लिए फायदेमंद साबित होती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्किन टाइटनिंग के लिए देसी फेसपैक

Skin Tightening DIY Facepack: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की त्वचा बेजान और ढीली सी नजर आने लगती है. इसके साथ ही त्वचा की कसावट कम होने से फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी उभरने लगती हैं, जिससे कई लोग अपनी स्किन को फिर से टाइट और हेल्दी बनाए रखने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन इनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को टाइट बना सकते हैं और नेचुरल ग्लो दे सकते हैं. इसकी जानकारी @MaaYehKaiseKarun नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

स्किन टाइटनिंग के लिए घरेलू नुस्खा 

ढीली और लटकी हुई त्वचा को टाइट बनाने के लिए आप एक होममेड फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कॉर्न फ्लोर, कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है. ये पैक त्वचा को साफ, स्मूद और फ्रेश महसूस कराने के साथ-साथ स्किन को टाइट दिखाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.

फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी.

  • 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर (या आरारोट)
  • कच्चा दूध
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

फेस पैक कैसे तैयार करें?

इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर लें. इसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे. अब 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं. इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा और दूध डालकर स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान दें कि कि पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए. इसे आसानी से चेहरे पर लगाया जा सके, ऐसी कंसिस्टेंसी रखें.

जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और सुखा लें. अब तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. चाहें तो हाथों पर भी लगा सकते हैं. ध्यान रहे कि पैक की थोड़ी मोटी परत लगाएं ताकि यह जल्दी न सूखे. इसे लगभग 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद जब पैक सूख जाए तो पहले हल्के हाथों से रब करते हुए अतिरिक्त परत हटाएं. इसके बाद चेहरे को पानी और तौलिए की मदद से साफ कर लें. इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन टाइट और साफ होती है. साथ ही फ्रेश और स्मूद महसूस होती है. इसके अलावा रब करके हटाने से छोटे-छोटे फेशियल हेयर भी निकल सकते हैं.

Advertisement

क्यों है फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉर्न फ्लोर में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. इसे लगाने से त्वचा स्किन स्मूद और सॉफ्ट महसूस होती है. साथ ही पैक सूखने पर ये त्वचा पर एक लेयर बना लेता है. कच्चे दूध की बात करें तो इसमें लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और कुछ विटामिन पाए जाते हैं. ये स्किन को मॉइस्चराइज और नरिश करने में मदद करता है. वहीं, मुल्तानी मिट्टी स्किन पर मौजूद ऑयल और गंदगी को हटाने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: Eye Care Tips: आंखों को बनाना है सुंदर और आकर्षक? रोज करें ये आसान काम, नेचुरली दिखेंगी आंखें

Advertisement

यह भी पढ़ें: ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने बताया चेहरे पर 15 द‍िन में ग्‍लो लाने का तरीका, बस इस तरह लगाएं कच्‍चा दूध

Featured Video Of The Day
1965 War का अमर योद्धा! सुनिए डॉगफाइट की पूरी कहानी...Alfred Cook की जुबानी | NDTV Micro
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Skin Tightening