Gharelu Nuskhe: सिर्फ 5 रुपए में पिंपल से मिलेगा छुटकारा, बस करना होगा ये...

Face Se Pimples Kaise Hataye: कुछ लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें मनचाहे रिजल्ट नहीं मिल पाते. दरअसल, कई महंगे प्रोडक्ट्स में केमिकल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पिंपल्स को बहुत जल्दी ठीक कैसे करें?

Face Se Pimples Kaise Hataye: साफ और दमकती हुई स्किन किसे पसंद नहीं होती? लेकिन अगर एक बार चेहरे पर फोड़े-फुंसियां हो जाएं, तो जाने का नाम तो छोड़िए, उनके निशान भी चेहरे पर जिद की तरह बने रहते हैं. बहुत से लोग बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और हार्मोनल बदलाव की वजह से इस समस्या का सामना करते हैं.

कुछ लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें मनचाहे रिजल्ट नहीं मिल पाते. दरअसल, कई महंगे प्रोडक्ट्स में केमिकल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.

अब सवाल यह है कि फिर क्या किया जाए?

चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है. हर किचन में पाया जाने वाला गोंद कतीरा इस समस्या से राहत दिलाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है, बस इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए.

गोंद कतीरा के फायदे

गोंद कतीरा तासीर में ठंडा होता है. इसका सेवन करने से शरीर को प्राकृतिक ठंडक मिलती है, जिससे स्किन को न सिर्फ नमी मिलती है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाने में मदद करते हैं.

नियमित रूप से गोंद कतीरा खाने से शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है, इससे स्किन संबंधी समस्याएं जैसे मुहांसे, झुर्रियां और सनबर्न कम करने में सहायता मिलती है और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है.

नींबू के स्किन के लिए फायदे

नींबू के रस में अम्लीय तत्व पाए जाते हैं, जिनके कारण इसमें कसैले गुण होते हैं. नींबू जैसे उच्च अम्लीय स्तर वाले अवयव सूजन और अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो मुंहासों के बनने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक हो सकते हैं. इसके अलावा, साइट्रिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है, इससे ब्लैकहेड्स जैसे नॉन-इंफ्लेमेटरी मुंहासों को कम करने में सहायता मिल सकती है.

Advertisement

कैसे करें सेवन?

सबसे पहले गोंद कतीरा रातभर पानी में भिगोकर रख दें, अगली सुबह इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें और आधा नींबू निचोड़ लें. फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पी लें. लगातार 3 से 4 दिन सेवन करने पर आपको अपनी स्किन में बदलाव दिखने शुरू हो सकते हैं.

Advertisement

इसे भी पढ़ें:  खाने के बाद मुझे इतना भारी क्यों लगता है? डॉक्टर से समझिए ऐसा क्यों होता है?

Featured Video Of The Day
Maduro को पकड़े जाने के बाद…America ने Indian Ocean में की एक और बड़ी कार्रवाई | Trump | BREAKING