Home Decor Tips: घर लौटते ही मिले शांति और सुकून... इंटीरियर डिजाइन में रखें इन बातों का ध्यान, एक्सपर्ट से जानिए जरूरी टिप्स

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में इंटीरियर डिजाइन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हमें सुकून और शांति का एहसास हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंटीरियर डिजाइन टिप्स
Photo Credit: NDTV

Home Decor Interior Design Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सुंदर दिखे. इसके लिए कुछ लोग दीवारों पर आकर्षक रंग करवाते हैं, तो कुछ खास इंटीरियर डिजाइन और सजावट पर ध्यान देते हैं. लेकिन क्या केवल एक अच्छा इंटीरियर डिजाइन ही हमें खुश रख सकता है? अक्सर हम घर को सिर्फ एक ऐसी जगह मानते हैं जहां हम रहते हैं, जबकि घर सिर्फ चार दीवारों का नाम नहीं है. यह एक एहसास है, जहां से हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं, अपनों के साथ समय बिताते हैं और दिनभर की भागदौड़ के बाद सुकून पाने के लिए वापस लौटते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में इंटीरियर डिजाइन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हमें सुकून और शांति का एहसास हो. इसकी जानकारी एक्सपर्ट और द ओपुलेंस इंटीरयर डिजाइन स्टूडियो की फाउंडर प्रियंका सिन्हा ने दी है.

मानसिक सुकून देने वाला होना चाहिए इंटीरियर डिजाइन

एक्सपर्ट के अनुसार घर का माहौल ऐसा होना चाहिए, जहां सुंदरता के साथ-साथ शांति, आराम और अपनापन भी महसूस हो. इसी कारण इंटीरियर डिजाइन केवल रंगों, फर्नीचर और सजावटी सामान तक सीमित नहीं है. एक अच्छे घर का डिजाइन ऐसा होना चाहिए जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ रहने वालों को मानसिक सुकून भी दे.

रंग सही चुनें

एक्सपर्ट के अनुसार घर को शांत और पॉजिटिव बनाने में रंगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. बेज, आइवरी और क्रीम जैसे सॉफ्ट शेड्स घर को ज्याजा वार्म और वेलकमिंग बनाते हैं. वहीं, कुछ चमकीले रंग बैलेंस्ड तरीके से इस्तेमाल किए जाएं तो घर के माहौल में ताजगी आ सकती है. ऐसे में आप जब भी आप घर लौटेंगे तो आपको शांति और सुकून का एहसास होगा.

लाइटिंग के लिए जरूरी टिप्स

लाइटिंग भी हमारे मूड और मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है. नेचुरल लाइट यानी धूप, घर की खूबसूरती और सकारात्मकता को बढ़ाती है. वहीं रात के समय वार्म लाइट्स का इस्तेमाल करने से घर में आरामदायक और सुकूनभरा माहौल बना रहता है.

Advertisement

जरूरी टिप

एक्सपर्ट के अनुसार एक खुशहाल घर वो नहीं होता जो सिर्फ तस्वीरों में परफेक्ट दिखाई दे, बल्कि वो होता है जहां रहने वाले लोग खुद को आरामदायक और अपनेपन से जुड़ा हुआ महसूस करें. इंटीरियर डिजाइन का मकसद केवल एक खूबसूरत जगह तैयार करना नहीं है, बल्कि ऐसा घर बनाना है जहां हर दिन लौटने पर मन को सुकून और खुशी महसूस हो.

यह भी पढ़ें: सब्जी वाले से न लें मिर्ची! घर पर ही ऐसे उगाएं हरी मिर्चियां, जान लें सही तरीका और जरूरी टिप्स

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जान लें

Topics mentioned in this article
Home Decor Tips
Interior Design