हर शख्स की चाहत होती है कि उसका घर बेहद खूबसूरत हो. घर का सबसे अहम हिस्सा होता है लिविंग रूम. क्योंकि जब कोई आपके घर में आता है तो सबसे पहले यही रुकता है. यही कमरा आपके घर का आइना होता है. लिविंग रूम को लोग बड़े चाव से सजाते हैं. पर हमेशा ही इस सजावट को और बेहतर करने की गुंजाइश बनी रहती है. इसलिए आज हम आपके लिए लाएं है लिविंग रूम को सजाने के कुछ ऐसे टिप्स, जो आपके कमरे को ऐसा लुक देंगे, कि हर मेहमान देखता रह जाएगा.
लिविंग रूम को ऐसे सजाएं
फर्नीचर कैसा हो
लिविंग रूम का पूरा लुक फर्नीचर से बदल जाता है. इसलिए फर्नीचर ऐसा होना चाहिए जो स्टाइलिश तो हो, साथ ही कंफरटेबल भी हो. सोफा, साइड टेबल आदि ऐसे होने चाहिए जो जगह के अनुसार फिट होते हों. कई बार लोग बहुत अधिक और स्पेस से बड़ा फर्नीचर खरीद लेते हैं, जिससे लिविंग रूम भरा-भरा दिखता है. फर्नीचर ऐसे सेट होना चाहिए कि कमरे में स्पेस भी दिखे.
वॉल डेकोर
आजकल कई तरह के वॉल डेकोर मार्केट में मिलते हैं. कई शेप्स के मिरर, थ्री-डी पेंटिंग्स, वॉल आर्ट आदि से कमरे को सुंदर बना सकते हैं. आप दीवारों पर वॉलपेपर, पैनल्स, मिरर वर्क आदि भी करवा सकते हैं.
चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्या होगा कमाल
ग्रीन लुक
ग्रीन लुक यानी कमरे में इंडोर प्लांट लगाएं. इससे ना केवल लिविंग रूम की एयर फ्रेश रहती है बल्कि ये कमरे को एलीगेंट लुक भी देते हैं. इस तरह के प्लांट्स का रखरखाव भी कठिन नहीं होता है.
पर्दे, कुशन-सोफा कवर
सोफा सेट से मिलते-जुले सोफा कवर्स लगाएं. साथ में एक्स्ट्रा कुशन लगा सकते हैं. आजकल मल्टिकलर कवर्स फैशन में हैं. वॉल कलर से मिलते-जुलते पर्दे लगाएं. गर्मियों में कॉटन या नेट के पर्दे और सर्दियों में वेलवेट या सिल्क के पर्दे लगा सकते हैं.
पर्सनल टच
इसके अलावा लिविंग रूम में फैमिली फोटो फ्रेम्स, बुक शेल्फ, अपनी पंसद के आर्ट पीस, कैंडल स्टैंड, टेबल लैंप्स, लाइटिंग आदि लगा सकते हैं. ये लिविंग रूम को यूनिक लुक देते हैं और खूबसूरती को बढ़ाते हैं.