होली को मजेदार और सेफ तरीके से खेलना है तो इन 5 बातों का रखें ख्याल

अगर आप होली खेलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आर्युर्वेद केे अनुसार अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप अपनी होली को सेफ बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Holi 2026: इन सेफ टिप्स के साथ कैसे खेलें होली.

Holi 2026: रंगों और उल्लास से भरा त्योहार होली 4 मार्च को है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि, मौसम के परिवर्तन, केमिकल कलर्स और गड़बड़ खानपान की वजह से रंग फीके पड़ सकते हैं. ऐसे में 'रंगों का त्योहार' खुशहाल और सेहतमंद रहे, इसके लिए आयुर्वेद 5 आसान उपाय सुझाता है. 

होली खेलने से पहले रखें इन बातों का ख्याल 

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, केमिकल कलर्स के इस्तेमाल से त्वचा में जलन, एलर्जी, आंखों में इरिटेशन और पेट की परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, भारी खानपान अपच समेत कई शारीरिक समस्याएं दे सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, प्राकृतिक तरीके अपनाकर त्योहार को पूरी तरह सुरक्षित और आनंदमय बनाया जा सकता है.

प्राकृतिक और घरेलू रंगों का चुनाव करें

रासायनिक रंग त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और कई बार एलर्जी या संक्रमण का कारण बनते हैं. इसके बजाय बेसन, हल्दी, गुलाल, फूलों के रंग (जैसे गुलाब, टेसू, हिबिस्कस) और हर्बल पाउडर का इस्तेमाल करें. ये प्राकृतिक रंग न केवल सुरक्षित होते हैं, बल्कि त्वचा को पोषण भी देते हैं. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं.

शरीर और बालों पर तेल लगाएं: होली खेलने से पहले त्वचा और बालों पर नारियल तेल या तिल का तेल अच्छी तरह लगाएं. तेल की पतली परत रंगों को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकती है और रंग आसानी से धुल जाता है. इससे त्वचा रुखी नहीं होती और जलन या खुजली की समस्या भी नहीं होती. बालों पर तेल लगाने से रंग जड़ों तक नहीं पहुंच पाता.

ये भी पढ़ें: कबाड़ से जुगाड़: एक पुरानी प्लास्टिक की बोतल और बन गई गुलाल वाली पिचकारी, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये DIY Pichkari, बचेंगे पैसे भी

संतुलित और हल्का आहार लें

 होली पर तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन से परहेज करें. ज्यादा मीठा, तैलीय और मलाईदार खाने से पेट खराब हो सकता है. इसके बजाय मौसमी फल, नारियल पानी, नींबू-पानी, छाछ, हर्बल जूस और हल्का सात्विक भोजन लें. इससे शरीर हल्का रहेगा और थकान नहीं होगी.

खूब पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें

रंग खेलने के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर खूब पानी पिएं. नींबू पानी, नारियल पानी, या पुदीने का शरबत लेना सबसे अच्छा है. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, रंगों के प्रभाव को कम करता है, और त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है.

Advertisement
आंखों और त्वचा की विशेष सुरक्षा

रंग आंखों में जाने से जलन और इंफेक्शन हो सकता है. खेलते समय चश्मा पहनें या आंखों को अच्छे से बंद रखें. खेल खत्म होने के बाद तुरंत साफ ठंडे पानी से चेहरा और शरीर धोएं. आंखों को साफ पानी से कई बार धोएं. अगर रंग लग जाए तो गुलाब जल या सादा पानी से साफ करें.

इन आसान उपायों के अतिरिक्त होली का मजा लें, लेकिन मिलावटी और अस्वच्छ खाने से बचें. केवल भरोसेमंद दुकानों से सामान लें, और पैकेट वाली चीजों की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें. खुले, तले-भुने और कृत्रिम रंग वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया बड़ा नुकसान? | Iran War News |Sucherita Kukreti