Holi Pichkari: नया साल, नई प‍िचकारी, हर कोई मांग रहा है बैकपैक, इलेक्‍ट्रिक और हाई प्रेशर पिचकारी, एक बार में पूरा भ‍िगा देंगी, जानें कीमत

Holi Pichkari: इस होली अगर आप भी अपनी और अपने बच्चों की होली को और खास बनाना चाहते हैं तो ये पिचकारी के ऑप्शन्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Holi Pichkari 2026: इलेक्ट्रिक पिचकारी से लेकर बैकपैक तक, बाजार में इन रंगों की है धूम.

Holi Pichkari 2026: होली रंगों का त्योहार होता है. इस दिन हर कोई अलग-अलग रंगों में नजर आता है. जहां बड़े हाथों से एक-दूसरे को रंग लगाते हैं वहीं बच्चों के बीच होता है पिचकारी का क्रेज. किसके पास कौन सी पिचकारी है, कौन सी ज्यादा अच्छी है और अपनी पिचकारी को दूसरों को दिखाकर बच्चों को खूब मजा आता है. हालांकि इस त्योहार के लिए हर कोई एक्साइटेड रहता है लेकिन बच्चों के लिए पिचकारी, रंग और खुद के पास बेस्ट पिचकारी होना उनको एक अलग ही खुशी देता है. 

बता दें कि इस बार मार्केट में एक से बढ़कर एक नई डिजाइन वाली पिचकारी आई हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आ रही हैं. अगर आप भी होली पर कुछ नया ट्राई करने की सोच रहे हैं तो, ये लेटेस्ट पिचकारी आपके सेलीब्रेशन को और भी मजेदार, फनी और खास बना देगी. तो चलिए जानते हैं इन ट्रेंडिंग पिचकारी के बारे में. 

इस साल की ट्रेंडिंग पिचकारी ( This Year Trending Pichkari)

1. हाई प्रेशर वॉटर गन

इस बार मार्केट में हाई प्रेशर वॉटर गन वाली पिचकारी काफी डिमांड मे हैं. इसमें पानी भरकर मारने से ये काफी दूर तक जाता हा और इसकी खास बात ये है कि इसमें एक बार में ही ज्यादा मात्रा में पानी स्टोर हो जाता है.

2. कॉर्टून वाली पिचकारी 

बच्चों के लिए इस साल भी मार्केट में कॉर्टून कैरेक्टर वाली खूब सारी पिचकारी आई हैं. ये सबसे ज्यादा बिक भी रही हैं. ये पिचकारी अलग-अलग और अट्रैक्टिव रंगों के साथ, लाइट वेट है. इस वजह से बच्चे इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाते हैं.

3. बैकपैक पिचकारी

इस साल बैकपैक स्टाइल वाली पिचकारी भी काफी ट्रेंड में है. इसमें एक बड़ा बैकपैक होता है जिसमें आप रंग भर सकते हैं और इसको आप पीठ पर कैरी कर सकते हैं. जिससे बार-बार पानी भरने की टेंशन नहीं होती है और रंग भरकर पीठ पर टांग लेते हैं जिससे हाथ भी फ्री रहते हैं और हाथों पर भार भी नहीं आता है.

4. इको फ्रेंडली पिचकारी

इस बार मार्केट में इको फ्रेंडली पिचकारी का भी काफी ज्यादा क्रेज बढ़ गया है. कई ब्रॉड्स इस बार इको फ्रेंडली मैटेरियल से बनी पिचकारी लेकर आए हैं, जो ड्यूरेबल होने के साथ सेफ भी होती है.

Advertisement

5. इलेक्ट्रिक पिचकारी 

बाजार में बैटरी से चलने वाली और प्रेशर गन जैसी पिचकारी भी मौजूद हैं, जिसमें 1500 एमएएच की बैटरी लगी है, इसे आपको एक बार चार्ज करना होगा और ये होली खेलने में दिनभर आपका साथ देगी. इन इलेक्ट्रिक गन में पानी गोलियों की तरह निकलता है. लोगों को ये खूब पसंद आ रही है. इसकी कीमत की बात करें तो ये 400 से शुरु होकर 1500 रुपए तक में बिक रही है.

क्या है प्राइज रेंज?

आपको बता दें कि मार्केट में इन पिचकारियों की शुरूआत लगभग 50 रुपए से हो जाती है. 
डिजाइनर और हाई प्रेशर वाली पिचकारी की कीमत 500 से1000 रुपए तक मिल जाती है. 
इसके साथ ही मार्केट में आपको हर रेज की पिचकारी मिल जाएंगी जिन्हें आप अपने बजट और अपनी पसंद के हिसाब से चूज कर सकते हैं. 

Advertisement

पिचकारी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. पिचकारी खरीदते समय ध्यान रखें कि इसकी प्लास्टिक क्वालिटी स्ट्रांग हो.
  2. पिचकारी खरीदते समय उसमें पानी भरकर चेक कर लें कि ये डिजाइन लीक प्रूफ हो.
  3. बच्चों के लिए हमेशा लाइट वेट वाली पिचकारी ही चुनें.
  4. इसके साथ ही नॉन-टॉक्सिक मेटेरियल वाली पिचकारियां खरीदें.
Featured Video Of The Day
Hezbollah के हमले रोकने के लिए दक्षिण लेबनान में घुसी इजरायली सेना | BREAKING NEWS