रात में सोने से पहले क्यों करना चाहिए इस ड्राई फ्रूट्स का सेवन? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया...

Pistachios Eating Benefits: अगर आप भी रात में खाने के लिए हेल्दी स्नैक्स की तलाश कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि इस आर्टिकल में हम जानेंगे पिस्ता खाने के कमाल के फायदे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Benefits Of Pistachios: स्वाद में लाजवाब और सेहत में बेमिसाल है पिस्ता.

ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. अगर आप भी शाम की छोटी-मोटी भूख में चिप्स या बिस्किट जैसे अनहेल्दी जंक खाते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. क्योंकि ये स्वाद में तो अच्छे लगते हैं लेकिन, शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं. अगर आप भी रात में या शाम में हेल्दी स्नैक्स खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पिस्ता खाने के फायदे बताए हैं.

पिस्ता (Pistachios) ​दुनियाभर में अपने खास स्वाद और खूबसूरत रंग के लिए जाना जाता है. न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन इसे वन-स्टॉप शॉप कहा है, यानी एक ऐसी चीज जो आपकी सेहत की हर जरूरत पूरी कर सकती है.

पिस्ता के पोषक तत्व- (Nutrients of pistachios)

​पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है जो आपके दिल को दुरुस्त रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मददगार हैं. 

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन कहती हैं, "मुझे पिस्ता स्नैक के तौर पर खाना बहुत पसंद है. यह हर तरह से सेहत के लिए बेहतरीन है. बस ध्यान रखें कि इसे लिमिट में खाएं ताकि आपको भारीपन या गैस की समस्या न हो.

यहां देखें पोस्ट-

​पिस्ता खाने के 3 बड़े फायदे- (Pista Khane Ke Fayde)

​1. प्रोटीन का पावरहाउस-

अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो पिस्ता को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि ​लगभग 28 ग्राम (एक मुट्ठी) पिस्ता में 6 ग्राम प्रोटीन होता है. इतना ही नहीं ​इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो इसे एक हाई-क्वालिटी प्रोटीन बनाते हैं और ​मांसपेशियों की रिकवरी के लिए अच्छा है. 

Advertisement

​2. बेहतर नींद- 

रात में पिस्ता खाने से नींद में सुधार हो सकता है. अगर आपको रात में नींद आने में परेशानी होती है या पैरों में अकड़न महसूस होती है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं. क्योंकि ​पिस्ता मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है. ​मैग्नीशियम दिल की धड़कन को सही रखने और दिमाग को शांत करने में मदद कर सकता है. ​दीपशिखा जैन बताती हैं कि वह अक्सर सोने से पहले पिस्ता खाती हैं क्योंकि यह नींद की क्वालिटी सुधारता है. 

​3. वजन घटाने- 

अगर आप वजन को कम करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहती हैं, तो पिस्ता आपके बड़े काम आ सकता है. क्योंकि पिस्ता में कैलोरी बहुत कम होती है. ​इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने और मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने में मददगार है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Parenting Mistakes: पैरेंट्स की किन आदतों की वजह से बच्चे जल्दी हार मान लेते हैं?

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Featured Video Of The Day
Middle East Crisis: UAE का आसमान बना जंग का मैदान, 113 ड्रोन हमले से दहल उठा पूरा का पूरा इलाका!