ब्रेस्‍ट को सही शेप में लाने के लिए फायदेमंद 3 योगासन, या जिम जाकर करें ये एक्‍सरसाइज

बहुत कम महिलाएं इस बात को जानती हैं कि ब्रेस्‍ट को सही शेप में बनाए रखने के लिए योगासन या एक्‍सरसाइज करना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बहुत कम महिलाएं इस बात को जानती हैं कि ब्रेस्‍ट को सही शेप में बनाए रखने के लिए योगासन या एक्‍सरसाइज करना बहुत जरूरी है. ब्रेस्‍ट हेल्‍थ किसी महिला के लिए एक अहम विषय है, लेकिन अक्‍सर महिलाएं इस बारे में बात नही करतीं. ब्रेस्‍ट हेल्‍थ को इग्‍नोर करने से कई बार हेल्‍थ प्रॉबलम्‍स हो सकती हैं. बाजार में ब्रेस्‍ट के लिए कई तरह के तेल, क्रीम आते हैं लेकिन सबसे अहम है फिटनेस का ध्‍यान रखना. कुछ ऐसे योगासन हैं जो ब्रेस्‍ट हेल्‍थ को ठीक रखते हैं. अगर आप योगासन नहीं करती हैं तो जिम जाकर कुछ खास एक्‍सरसाइज कर सकती हैं. 

शादी हो या पार्टी, सिल्क साड़ी में ऐसे हों तैयार, टिक जाएंगी सबकी निगाहें

ब्रेस्‍ट को सही शेप में रखने के लिए करें ये 3 योगासन 

उष्ट्रासन
ये योगासन पीछे की ओर झुककर किया जाता है. इसे करने से ब्लड का सर्कुलेशन अच्‍छा होता है. इससे ब्रेस्ट की शेप ठीक रहती है. इसे करने के लिए शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर झुकाना होता है. 

भुजंगासन 
ये आसन ना केवल स्पाइन को मजबूत करता है बल्कि ब्रेस्‍ट को भी हेल्‍दी रखता है. इसमें शरीर के ऊपरी हिस्‍से को हाथों का सहारा लेते हुए उठाना होता है. प्रतिदिन इसे करने से परिणाम दिखने लगते हैं. 

धनुरासन 
जैसा कि नाम से भी पता चलता है कि इस आसन को करने से धनुष की तरह आसन बनाना होता है. इससे ब्रेस्ट एरिया की ओर ब्लड फ्लो बढ़ता है. इस योगासन के अभ्यास से कंधे मजबूत होते हैं. जिन लोगों के पेट में चर्बी है, उनके लिए भी यह लाभदायी आसन है. 

जिम जाकर करें ये एक्‍सरसाइज 

ब्रेस्‍ट को सही शेप में रखने के लिए महिलाएं जिम जाकर कुछ खास एक्‍सरसाइज कर सकती हैं. प्लैंक करें. प्‍लैंक करने से ब्‍लड फ्लो अच्‍छा होता है. इस एक्‍सरसाइज से ब्रेस्‍ट को मजबूती मिलती है. चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करें. ये एक्‍स्‍रसाइज ना केवल लड़कों के लिए बल्कि फीमेल्‍स के लिए भी बहुत लाभदायक होती है. पुश अप करें.महिलाएं पुश अप कम करती हैं. लेकिन अगर वे पुश अप करना शुरू करें तो इससे उनके ब्रेस्‍ट को काफी स्‍ट्रेंथ मिलती है. 

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: Colombo में पाकिस्तान को पस्त करने उतरेगी Team India | Shubhankar Mishra