Hartalika Teej 2026 Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर फुल हथेली नहीं, उंगलियों पर लगाएं ये 6 स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

Hartalika Teej 2026 Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर फुल मेहंदी की जगह उंगलियों पर ये 6 ट्रेंडी डिजाइन तैयार करें. इसमें मिनिमल लाइन, चेन, जाली, पत्तियों और फ्लावर पैटर्न आदि शामिल है. यह सभी डिजाइन हाथों को स्टाइलिश लुक देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हरतालिका तीज पर हाथों पर ट्रेंडी डिजाइन बनाएं
ndtv

हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार है. इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाकर अपने लुक में चार चांद लगाती हैं. अगर आप इस बार हथेली पर भरी-भरी मेहंदी के बजाय कुछ ट्रेंडी और मिनिमल ट्राई करना चाहती हैं, तो उंगलियों की ये 6 डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं. ये डिजाइन देखने में खूबसूरत होने के साथ बनाने में भी आसान हैं.

मिनिमल लाइन और डॉट्स

अगर आपको सिंपल मेहंदी पसंद है तो उंगलियों पर पतली लाइन और छोटे-छोटे डॉट्स वाली डिजाइन बनवा सकती हैं. यह डिजाइन बहुत ज्यादा भरी हुई नहीं लगती और हाथों को मॉडर्न लुक देती है.

ये  भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

चेन स्टाइल मेहंदी

उंगलियों से लेकर हाथ के बैक साइड तक पतली चेन जैसी मेहंदी डिजाइन बनाई जा सकती है. इसमें छोटे डॉट्स और बीड्स जैसा पैटर्न जोड़कर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 35 के बाद हाथ-पैरों की त्वचा लटकने लगी है तो क्या लगाएं? स्किन एक्सपर्ट से बनाया कैसे टाइट और यंग रहेगी स्किन

Advertisement

ज्योमेट्रिक पैटर्न

बता दें कि स्क्वायर, ट्रायंगल और जिगजैग पैटर्न वाली मेहंदी इन दिनों काफी पसंद की जाती है. उंगलियों पर इसका इस्तेमाल करके आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं.

जालीदार फिंगर डिजाइन

बारीक जाली वाली डिजाइन उंगलियों पर बेहद खूबसूरत लगती है. इसे सिर्फ उंगलियों के पोरों तक सीमित रखकर आप मिनिमल लेकिन रिच लुक पा सकती हैं.

Advertisement

पत्तियों की बेल करें तैयार

इसके अलावा, उंगली की लंबाई में छोटी-छोटी पत्तियों की बेल बनवाना एक शानदार विकल्प है. यह डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ काफी नाजुक और खूबसूरत दिखाई देती है.

फ्लावर फिंगर बैंड ऐसे करें तैयार

उंगली के बीच में छोटा फूल और उसके आसपास पत्तियों का पैटर्न बनाकर रिंग जैसा लुक दिया जा सकता है. हरतालिका तीज पर यह डिजाइन हाथों को बेहद एलिगेंट लुक देगी.

यह भी पढ़ें: घर पर बालों के लिए Serum कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से बाल बढ़ेंगे भी और शाइनी भी रहेंगे

Featured Video Of The Day
पीएनबी से 17 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट बरामद, मैनेजर गिरफ्तार
Topics mentioned in this article
Hartalika Teej 2026
Mehndi Designs
Mehndi Designs Back Hand
Mehndi Designs Darker In Hand
Mehndi Designs For Festival