Happy Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे का दिन होता है प्यार जताने का. ये दिन प्रेम का जश्न मनाने का है. जिनकी शादी हो चुकी है, वो अपने पार्टनर संग इस दिन को खास बनाते हैं और यादगार पल बिताते हैं. जिनकी शादी नहीं हुई है, वो इस दिन अपने लव को प्रपोज करते हैं और प्यार की राह पर आगे बढ़ते हैं. पर अब पार्टनर को सरप्राइज देकर प्रपोज करने का चलन है. इसलिए प्रपोज करने के लिए भी लोग नए-नए तरीके ढूंढ़ते हैं. लड़कियों के दिल में भी चाहत होती है कि जब उनका पार्टनर उन्हें प्रपोज करे तो वो पल पूरी जिंदगी के लिए यादगार बन जाए.
रूठी हुई गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाने के लिए वैलेंटाइन से पहले अपनाएं ये तरीके, झट से मान जाएगी...
वैलेंटाइन डे पर इन फिल्मी तरीकों से करें प्रपोज
वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को आप कई तरीकों से प्रपोज कर सकते हैं. लेकिन आज हम कुछ फिल्मी तरीके बता रहे हैं, जिनसे प्रपोज करने से आपके पार्टनर की आंखों में चमक आ जाएगी-
- घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना एवरग्रीन स्टाइल है. ये कभी आउटडेटिड नहीं होता. तो देर किस बात की है, इस वैलेंटाइन आप भी घुटनों पर बैठकर पार्टनर से पूछ लें- Will You Marry Me? और हां, साथ में अंगूठी भी हो तो कहने ही क्या.
- किसी भी पब्लिक प्लेस में उनका पसंदीदा लव सॉन्ग फोन पर चलाएं और डांस करें. इसके बाद उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर दें.
वैलेंटाइन डे पर ऐसे करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत
- किसी खूबसूरत नेचुरल प्लेस पर जाएं. जो शहर से दूर हो. वहां सनसेट से पहले गुलाबी आसमान में उन्हें प्रपोज करें.
- कैंडल लाइट डिनर प्लान करें, जो उनके लिए सरप्राइज हो. जब बैकग्राउंड में सॉफ्ट म्यूजिक बज रहा हो तो अचानक उनसे अपने दिल की बात कह दें.
- किसी कैफे में लंच या डिनर के लिए जाएं, वहां सरप्राइज म्यूजिक प्लान करवाएं. सबके सामने उन्हें प्रपोज करें.