मूड के साथ बालों का कलर बदलती है रिहाना, तीन बच्चे होने के बाद भी कैसी करती हैं बालों की केयर, यहां जानें

What is Rihanna's Daily Routine: तीन बच्चों की मां होने के बावजूद उनके बदलते हेयरस्टाइल और ब्यूटी की चर्चा हमेशा रहती है, बालों और कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली रिहाना अपने जन्मदिन पर एक बार फिर सबका दिल जीत रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rihanna Hair Care Products

What is Rihanna's Daily Routine: रिहाना का नाम दुनिया की सबसे मशहूर और सफल संगीत कलाकारों में शामिल है, आज सिंगर अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. तीन बच्चों की मां होने के बावजूद उनके बदलते हेयरस्टाइल और ब्यूटी की चर्चा हमेशा रहती है, बालों और कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली रिहाना अपने जन्मदिन पर एक बार फिर सबका दिल जीत रही हैं.

पोस्टपार्टम के बाद बदलती हेयर जर्नी

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रिहाना ने बताया कि वह अपना हेयरस्टाइल अक्सर बदलती रहती हैं जब मन होता है तो बाल लंबे कर लेती हैं, और कभी बहुत छोटे स्टाइल भी अपनाती हैं, लेकिन अभी वह पोस्टपार्टम के बाद अपने लंबे बालों वाले फेज को एन्जॉय कर रही हैं. रिहाना के मुताबिक डिलीवरी के बाद बालों को संभालना एक अलग ही टास्क होता है. उन्होंने अपनी पोस्टपार्टम जर्नी के दौरान हेयर हेल्थ में आए बदलावों के बारे में भी बात की और अपने कुछ भरोसेमंद हेयर प्रोडक्ट्स साझा किए.

रिहाना का कहना है कि रोजाना शैंपू करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, ऐसे में वह फेंटी हेयर का इम्पोस्टर ड्राई शैम्पू अपने रूटीन का हिस्सा बनाती हैं, जो कुछ ही सेकंड में बालों को फ्रेश लुक दे देता है.

इम्पोस्टर ड्राई शैंपू क्यों है उनका फेवरेट

उन्होंने इम्पोस्टर ड्राई शैम्पू के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रोडक्ट में एक हल्का बकाइन (lilac) टिंट होता है, जो बालों का अतिरिक्त तेल सोख लेता है और सफेद पाउडर जैसा निशान नहीं छोड़ता. यह पाउडर फॉर्म में होता है, इसलिए एयरोसोल स्प्रे में पाए जाने वाले कठोर रसायनों का जोखिम भी नहीं रहता. यह ड्राई शैंपू खासतौर पर ऑयली स्कैल्प वाले लोगों और नियमित वर्कआउट करने वालों के लिए काफी सही माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में बच्चे के अच्छे नंबर लाने और तनाव से बचाने के लिए क्या करें माता-पिता

Featured Video Of The Day
रायपुर में पेट्रोल पंप पर खौफनाक हादसा टला, शख्स ने सिगरेट चलाकर लगाई बाइक की टंकी में आग