Guru Ravidas Jayanti Quotes: पंचांग के अनुसार गुरु रविदास जयंती इस साल एक फरवरी को मनाई जा रही है. यह दिन संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को समर्पित है. गुरु रविदास 15वीं शताब्दी के संत, कवि और समाज सुधारक थे, जिनकी शिक्षाएं समानता, करुणा और ईश्वर भक्ति पर केंद्रित थीं, उन्होंने सामाजिक भेदभाव का विरोध किया और उपदेश दिया कि जाति, धन या सामाजिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. इस पावन अफसर पर अगर आप अपने परिवार वालों और दोस्तों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए कोट्स भेज सकते हैं.
Guru Ravidas Jayanti 2026 Top Wishes:
मन की सफाई सबसे बड़ी पूजा है, यही संदेश गुरु रविदास जी की जीवंत सीख है
जहां प्रेम का दीप जलता है, वहां भेद मिट जाते हैं, ऐसा पावन मार्ग गुरु रविदास जी दिखाते हैं
सच्ची भक्ति वही है जो मानवता की सेवा में दिखे, रविदास जी की राह पर
चलना ही जीवन का सार है
हृदय में विनम्रता हो तो हर राह आसान हो जाती है, यह गुरु रविदास जी की अनुपम सीख है
समानता और प्रेम की बात करने वाले संत कम होते हैं, गुरु रविदास जी उनमें से एक महान प्रकाश थे
मन को बांधो अच्छे विचारों से, तभी जीवन में उजाला होगा, रविदास जी का यही अमृत संदेश है
जो कर्म में सज्जनता रखते हैं, वही जीवन में सम्मान पाते हैं, यह गुरु रविदास जी की अनमोल सीख है
अपने भीतर झाँको, वहीं ईश्वर मिलेगा, रविदास जी का यह सत्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है
नफरत छोड़कर प्रेम अपनाओ, यही गुरु रविदास जी की सबसे बड़ी शिक्षा है
इसे भी पढ़ें: Red Flags in a Relationship: आपको कैसे पता चलेगा कि आपका रिश्ता टॉक्सिक है?