क्या आप जानते हैं गर्मी में गुड़ का शर्बत पीने से क्या होता है? इन 6 लोगों के लिए वरदान समान

Gud Ka Sharbat: गर्मी के मौसम में हम शरीर को सेहतमंद रखने और पानी की कमी को दूर करने के लिए कई तरह के ड्रिंक का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गुड़ का शर्बत कैसे और किन लोगों को पीना चाहिए, अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gud Ka Sharbat: गुड़ का शर्बत पीने के फायदे.

Gud Ka Sharbat Pine Ke Fayde: गर्मी के मौसम में थकान, कमजोरी, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में प्राकृतिक और पौष्टिक ड्रिंक की जरूरत पड़ती है. गुड़ का शर्बत गर्मियों के लिए एक बेहद फायदेमंद, रिफ्रेशिंग और एनर्जी देने वाला ड्रिंक है. गुड़ का शर्बत शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा देता है साथ ही गर्मी से होने वाली कई समस्याओं से राहत भी दिलाता है. 

गुड़ के पोषक तत्व-

आयुर्वेद में गुड़ को अमृत के समान माना गया है. यह प्राकृतिक मिठास का सबसे अच्छा स्रोत है और चीनी से कहीं बेहतर विकल्प है. गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

गुड़ का शर्बत पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Gud Ka Sharbat:

1. एनर्जी-

गर्मियों में जब लोग थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तब गुड़ तुरंत ऊर्जा देता है और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है.

2. पाचन-

गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को साफ रखता है.

3. पेट की जलन-

गर्मी के मौसम में गुड़ को पानी या छाछ के साथ मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, प्यास नहीं लगती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. यह पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को भी कम करता है.

Advertisement

Photo Credit: File Photo

4. गर्मी दूर करने-

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में मौजूद प्राकृतिक खनिज शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं, जिससे गर्मी में भी कमजोरी नहीं होती. गुड़ का सेवन ग्लूकोज भी प्रदान करता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.

5. शरीर को हाइड्रेट-

गर्मियों में अक्सर पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. गुड़ का शर्बत इनकी पूर्ति करके शरीर को हाइड्रेट रखता है. 

Advertisement

6. इम्यूनिटी-

गुड़ का शर्बत पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और थकान कम करने में भी मदद मिल सकती है. 

कैसे बनाएं गुड़ का शर्बत- (How To Make Gud Ka Sharbat)

गुड़ का शर्बत बनाना भी बहुत आसान है. आधा कप गुड़ को दो कप पानी में अच्छी तरह भिगो लें. इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा, कुछ पुदीना के पत्ते और स्वादानुसार काला नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें. यह शर्बत गर्मी में रोजाना पीने के लिए एकदम सही और स्वादिष्ट है.

नोटः विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में गुड़ का शर्बत पीना बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. हालांकि, गर्मी में गुड़ की मात्रा ज्यादा न लें. दिन में एक या दो गिलास पर्याप्त है. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही गुड़ का सेवन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- शाम होते ही घर की खिड़की और दरवाजे से हमला बोलते हैं मच्छर, तो आज ही करें यह देसी उपाय...

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
Stock Market Crash Today: Iran Israel War से शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स खुलते ही 1000 अंक धड़ाम