Govardhan Puja 2022: भेजिए अपने करीबियों को गोवर्धन पूजा के ये खास संदेश, दीजिए प्रेमपूर्वक शुभकामनाएं

Govardhan Puja Wishes: कृष्णलीला के दिन को मनाने वाली गोवर्धन पूजा पर सभी को भेजिए ये खास शुभकामना संदेश. पढ़ने वाले भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Happy Govardhan Puja: अपने जानने वालों को भेजिए गोवर्धन पूजा के खास मैसेज.
istock

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा का दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीला का दिन है. हर साल दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है. इस साल यह 25 अक्टूबर के दिन गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है. लोग घर के बाहर या आंगन में गोबर से लीपकर गोवर्धन बनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं. इस दिन आप अपने नाते-रिश्तेदारों (Relatives) और करीबियों को कुछ खास संदेश (Messages) भेजकर गोवर्धन पूजा की बधाई दे सकते हैं. ये संदेश व्हाट्सेप स्टोरी या फेसबुक पोस्ट डालने के लिए भी अच्छे हैं. 


गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं | Govardhan Puja Wishes 

लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!

गोवर्धन पूजा की बधाई!


कृष्ण की भक्ति और दिल में रहे प्यार,
मुबारक हो गोवर्धन पूजा का त्योहार.
गोवर्धन पूजा की बधाई!

मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम.
गोवर्धन पूजा की बधाई!

आंधी तूफान से वो डरते हैं
जिनके मन में प्राण बसते हैं,
वो मौत देखकर भी हंसते हैं
जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं. 
गोवर्धन पूजा की बधाई!


श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम,
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम.
गोवर्धन पूजा की बधाई!

कृष्ण के चरणों में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते हैं.
गोवर्धन पूजा की बधाई!


मुरली की धुन हो गोविंद की शरण हो
मेरा नाम कृष्ण भक्त हो, मथुरा में मेरा घर हो.
गोवर्धन पूजा की बधाई!

Advertisement

प्रकृति है पूजनीय यह कृष्ण हमें बताते हैं,
प्राचीन काल से ही प्रकृति को सर्व शक्ति बताते हैं.
गोवर्धन पूजा की बधाई!

दिवाली 2022: वरुण धवन और नताशा दलाल ने त्‍योहार के लिए चुनी खूबसूरत ड्रेस 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar Elections 2025 की वोटिंग के पहले आखिरी दिन सारे दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन