How To Grow Guava in a Pot on your Balcony: अमरूद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को कई रोगों से दूर रखने में भी मददगार है. ऐसे में अगर आप बार-बार मार्केट से अमरूद खरीदने की बजाय घर पर ही इसका पौधा लगा लेते हैं, तो पैसे की बचत के साथ ही साथ केमिकल फ्री अमरूद का स्वाद भी ले सकेंगे. यहां हम आपके साथ घर में अमरूद का पौधा लगाने के लिए किस मिट्टी, गमला, धूप और पानी की जरूरत होगी. इसके बारे में बताने वाले हैं.
मिट्टी कैसे करें तैयार: मिट्टी चुनते समय यह जरूर ध्यान रखें कि वह ज्यादा चिकनी और रेत वाली ना हो. अब मिट्टी को अच्छे से खाद या फिर गोबर को अच्छे से मिक्स कर लें.
कितने इंच का गमला लें: गमले का साइज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर साइज सही नहीं होगा, तो पौधे की जड़े सही तरीके से फैलेगी नहीं. इसलिए गमला चुनते समय ध्यान रखें, उसका साइज 14 से 16 इंच का होना चाहिए और उसके नीचे छेद जरूर होना चाहिए.
कैसे लगाएं: सबसे पहले गमले में मिट्टी डालें और फिर पौधे को बीच में खड़ा करें अब एक बार फिर से मिट्टी डालें और अच्छी तरह से कवर कर दें. ध्यान रखें पौधा बिल्कुल सीधा खड़ा रहे इसलिए लिए मिट्टी को हल्का-हल्का दबा लेना बेहतर माना जा सकता है.
कहां रखें: जब पौधा सीधा खड़ा हो जाए इसमें थोड़ा पानी डालकर गमले को घर की बालकनी में ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी धूप आती हो. बता दें धूप में यह पौधा जल्दी बढ़ता है.
इसे भी पढ़ें: AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया एसिडिटी को दूर करने का गजब तरीका, बस करना होगा ये काम