Motivational Quotes by Gaur Gopal Das: 'हमारी फिंगरप्रिंट सबसे अलग है...' यहां पढ़िए गौर गोपाल दास के 10 मोटिवेशनल विचार

आज हम आपके लिए गौर गोपाल दास के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गौर गोपाल दास के मोटिवेशनल विचार
Photo Credit: NDTV

Gaur Gopal Das Motivational Quotes: लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस से जुड़े हुए हैं. वे अपने प्रेरणादायक विचारों के जरिए लाखों लोगों को जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की सीख देते हैं. उनके शब्द न केवल मुश्किल समय में हौसला बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, खुशहाली और आत्म-विकास की राह भी दिखाते हैं. अगर आप भी जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा तलाश रहे हैं, तो गौर गोपाल दास के ये अनमोल विचार आपके सोचने का नजरिया बदल सकते हैं. आज हम आपके लिए गौर गोपाल दास के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं.

1. हमारी फिंगरप्रिंट सबसे अलग है, सबसे यूनिक है. एक किसी इंसान की फिंगरप्रिंट दूसरे से नहीं मिलती, अगर ये यूनिक है, तो आप भी अपनी पहचान यूनिक बनाइए न.

2. कौन सही है और कौन गलत हैं देखने से अच्छा है कि हम ये देखें कि क्या गलत है और क्या सही है? हम कौन के चक्कर में क्या को भूल जाते हैं.

3. ये जो प्रेशर है न हर चीज में अच्छा देखने का, वो जरूरी नहीं है. अगर कोई चीज बुरी है, तो बुरी है. अपनी मेंटल हेल्थ अगर आपको ठीक रखनी है तो प्रेशर लेना बंद करें.

Advertisement

4. खुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि आपके दृष्टिकोण में होती है. खुश रहने के लिए परिस्थितियों को दोष देने के बजाय, उन्हें स्वीकार करना और सही नजरिए से देखना जरूरी है.

5. सफलता और असफलता स्थायी नहीं होती, लेकिन आपका दृष्टिकोण उन्हें परिभाषित करता है. उनके अनुसार असफलता को सीखने का अवसर समझें और आगे बढ़ते रहें.

Advertisement

Gaur Gopal Das Reveals The Secret To Balancing Kindness With Wisdom

6. पैसा और शोहरत से ज्यादा जरूरी है कि आपके जीवन में अच्छे और सच्चे रिश्ते हों.

7. आप जीवन में कितना उठेंगे ये आप पर निर्भर करता करता है आपकी मनोबल पर आपकी धारणाओं पर आपके ऐटिटूड पर.

8. जीवन के किसी भी क्षेत्र में हमारा कौसल तभी हमे सफलता दिला सकता है ,जब हमारे पास सही मानसिकता हो.

9. जब हम एक ही चुटकुले पर बार बार नहीं हंस सकते तो एक ही समस्या पर बार बार क्यों रोते हैं.

10. जीवन के अपने उदेश्य खोजने के लिए आपको आत्मखोज की यात्रा पर जाना चाहिए.

11. हमेशा लोगों में सर्वश्रेष्ठ देखना और उनकी गलतियों से बचना चुनना.

यह भी पढ़ें: DIY Hacks: पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय करें री-यूज, घर सजाने के लिए बनाएं ये खूबसूरत डेकोरेशन आइटम

Advertisement

यह भी पढ़ें: DIY Broom: जीरो खर्च में प्लास्टिक की बोतल से बनाएं जाला झाड़ू, नवरात्रि की सफाई में काम आएगा ये देसी जुगाड़

Featured Video Of The Day
NDTV Dettol Banega Swasth India Season 13 Launch पर 17 ग्रैंड विजेताओं को किया गया सम्मानित
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Gaur Gopal Das