प्यार-मोहब्बत से लड़ाई झगड़े तक, होली के 10 वायरल वीडियो, आखिरी वाला जरूर देखना

Holi Viral Video: इस बार होली पर लोगों ने कैसे हुड़दंग काटा है, इन 10 वायरल वीडियो में आपको पूरा नजारा देखने को मिल जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Holi Viral Video 2026

Holi Viral Video: होली त्योहार का अपना अलग मजा है. इस दिन लोग एक-दूजे को सभी गिले-शिकवे भुलाकर नए रिश्तों की शुरुआत में प्यार का रंग लगाते हैं. इस बार देश में होली 3 और 4 मार्च को सेलिब्रेट की गई, लेकिन होली का हुड़दंग अभी तक जारी है. वृंदावन में तो अभी और दिन होली का जश्न चलने वाला है. वहां, लठमार होली का सबसे ज्यादा चलन है. इस होली देशभर में क्या धूम मची है, इन 10 वायरल वीडियो में देखते हैं.

ये कैसा होलिका दहन?

पहले वीडियो में देखेंगे कि दो शख्स बाइक पर हैं और पीछे वाले शख्स के हाथ में मशाल है. आगे बैठा शख्स बाइक चला रहा है और पीछे बैठा शख्स आग लिए हुए हैं. दोनों होलिका दहन करने निकलते हैं और खुद ही उसमें जा गिरते हैं.

मम्मी का डर खत्म

दूसरे वीडियो में एक फैमिली घर ही होली खेल रही है और सारे में रंग बिखरा हुआ है. बच्चे भी खूब हुड़दंग काट रहे हैं. अब मम्मी को यह  सब साफ करना पड़ेगा.

बुरा ना मानो होली है

तीसरे वीडियो में कुछ लड़कियां एक विदेशी कपल को होली पर गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दे रही हैं.

कुत्तों ने मनाई होली

वहीं, चौथे वीडियो में आप देखेंगे एक बड़े से टब में रंग-बिरंगे पानी में फूल बिछाए हुए हैं और उसमें कुत्ते जमकर एन्जॉय कर रहे हैं.

वुमन स्पेशल होली

होली सेलिब्रेशन का यह वीडियो सबसे खास लगता है, क्योंकि इसमें कुछ महिलाएं आपस में नाच रही हैं और खूब मस्ती भी कर रही हैं.

लड़ाई के बीच लड़के की मस्ती

इस वीडियो में दो हट्टे कट्टे नौजवान आपस में भिड़ते दिख रहे हैं, तभी कैमरे के सामने एक और नौजवान नाचता-कूदता नजर आता है, जो देखने में काफी फनी है.

Advertisement

होली पर चले लात-घूसे

इस वीडियो में आपको नौजवानों के बीच जमकर लात-घूसे चलाते देखा जा सकता है. ग्रुप में होली खेलें और लड़ाई ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता.

काली एक्टिवा पर होली एन्जॉय

अगर होली 2026 के वायरल वीडियो को अवार्ड दिया जाए तो स्कूल में पंजाबी गाने काली एक्टिवा पर नाच रहीं छात्राओं के इस वीडियो को मिलेगा. होली का यह अब तक सबसे क्यूट वीडियो है.

Advertisement

मेरे साथ भी होली खेल लो

होली का सबसे क्यूट वीडियो  एक यह भी है, जिसमें एक कुत्ता पीठ पर वॉटर गन लेकर बच्चों के बीच पहुंच चुका है और चाहता है कि उसके साथ भी कोई होली खेले.

Advertisement

कपड़े फाड़ होली

होली पर एक-दूजे के कपड़े फाड़ने का अपना अलग क्रेज है. इस वीडियो में आप देखेंगे नौजवान होली खेलने के बाद फटीचर हालात में दिख रहे हैं.

सिल्वर गैंग होली

होली पर बच्चे अपनी गैंग बनाकर दूसरी गली के बच्चों को टारगेट करने पहुंचते हैं और जमकर होली खेलते हैं. इस वीडियो में बच्चों की सिल्वर गैंग दिख रही है.

Advertisement

सफाई अभियान

होली के बाद शहर-शहर जो गंदगी होती है, उसे साफ करने के लिए म्युनिसिपालिटी के लोग ना सिर्फ जमीन बल्कि आसमान साफ करते हैं. हमारा मतलब है कि बिजली के तारों पर लटके हुए लोगों के फटे हुए कपड़ों को उतारना.

इसे भी पढ़ें: अब गंजे सिर पर उगेंगे बाल, महंगे हेयर ट्रांसप्लांट का बचेगा खर्च, वैज्ञानि‍कों ने ढूंढ लिया बाल उगाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results | Balen Shah | नेपाल में बालेन शाह की जीत का PM मोदी से क्या है कनेक्शन? | Kathmandu