चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताए शहद के फेस पैक के फायदे

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने बताया है कि चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता हैं, आइए जानते हैं-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?
(Photo Credit: NDTV)

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा साफ, निखरी हुई और हेल्दी रहे, साथ ही चेहरा हमेशा ग्लोइंग दिखे. इसके लिए कुछ लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लगाते हैं, तो कुछ कई तरह के घरेलू नु्स्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है शहद का इस्तेमाल. शहद को स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने बताया है कि चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता हैं, आइए जानते हैं-  

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, शहद स्किन के लिए अच्छा हो सकता है. इसे लगाने से स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन इन तमाम फायदों के लिए इसे सही तरीके से लगाना जरूरी है. 

चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?
  • डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, शहद ऑयली या एक्ने प्रोन वाली स्किन के लिए अच्छा हो सकता है. ये एक्ने-पिंपल की रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है. 
  • शहद में नमी बनाए रखने की क्षमता होती है. ऐसे में चेहरे पर शहद लगाने से स्किन ज्यादा मुलायम और हेल्दी नजर आ सकती है.
  • आप ड्राई या ऑयली दोनों स्किन टाइप पर शहद लगा सकते हैं.
चेहरे पर शहद कैसे लगाएं?

डर्मेटोलॉजिस्ट शहद को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने की सलाह देती हैं. एक्सपर्ट बताती हैं, गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से शहद और फायदे दे सकता है. खासकर इससे चेहरे के पोर्स थोड़े कम नजर आ सकते हैं और स्किन पर ग्लो बढ़ सकता है. 

कैसे बनाएं शहद और गुलाब जल का फेस पैक?
  • इसके लिए एक चम्मच शहद में 4 से 5 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह फेंट लें. 
  • अब, किसी साफ ब्रश की मदद से चेहरे पर इसकी पतली लेयर लगाएं.  
  • इस मिश्रण को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ कर लें. 
  • आप हफ्ते में दो बार अपनी स्किन पर ये फेस पैक लगा सकते हैं. इससे आपको जल्द ही अपनी स्किन पर अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान 
  • डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, शहद स्किन के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन अगर आपको पहले से स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी है, तो चेहरे पर शहद न लगाएं. 
  • हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें. अगर शहद लगाने से स्किन पर खुजली, जलन या रेडनेस लगे, तो इसका इस्तेमाल न करें.
  • इसके अलावा, गुलाब जल ऐसा चुनें जिसमें तेज खुशबू या त्वचा को परेशान करने वाले तत्व न हों. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने चेहरे पर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- अपराजिता के फूलों से घर पर क्रीम कैसे बनाएं? जानें बिना केमिकल वाली फेस क्रीम बनाने का तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dussehra 2026: CM Yogi की अगुवाई में Gorakhpur में भव्य शोभायात्रा
Topics mentioned in this article
Skin Care
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं