एक्सपर्ट ने बताया महंगे एवोकाडो को खाने की बजाय खाइये ये फल, हाइड्रेटेड रहेगी बॉडी और ग्लो करेगी स्किन

अगर आप अपनी स्किन को चमकदार और बेदाग रखना चाहती हैं तो सिंघाड़ा खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसा हम नहीं बल्कि डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिंघाड़ा आटा अच्छे कार्बोहाइड्रेट और आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे ऊर्जा बढ़ाने वाले पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है.

Singhada benefits : सिंघाड़ा, जिसे वाटर कैल्ट्रोप या वाटर चेस्टनट के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा फल है जो पानी के नीचे उगता है. यह आमतौर पर सर्दियों का फल होता है, हालांकि, इसके उप-उत्पाद विशेष रूप से आटा साल भर मार्क्ट में उपलब्ध रहता है. सिंघाड़े के फलों को सुखाकर और पीसकर आटा बनाया जाता है. इस आटे का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है. इसका स्वाद न केवल लाजवाब होता है बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. अगर आप अपनी स्किन को चमकदार और बेदाग रखना चाहते हैं, तो सिंघाड़ा खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसा हम नहीं बल्कि डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है. 

FSSAI ने इन मसालों को भारत में किया है बैन, कहीं आप तो नहीं ले रहे इनके चटखारे?

शिल्पा अरोड़ा ने इंस्टा पर शेयर वीडियो में बताया है कि अगर आपको अपनी स्किन को ग्लोइंग रखना है, तो महंगे एवोकाडो को खाने की बजाय सिंघाड़े को डाइट में शामिल करें. क्योंकि इसमें वॉटर कंटेंट ज्यादा होता जिससे आपकी स्किन और बाल दोनों ही चमकदार बने रहेंगे. इसके अलावा  सिंघाड़े में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपकी हड्डियां सालों साल मजबूत बनी रहेंगी. 

सिंघाड़े के अन्य फायदे

सिंघाड़ा आटा अच्छे कार्बोहाइड्रेट और आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे ऊर्जा बढ़ाने वाले पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है. इसे खाने से आप एनर्जेटिक रहते हैं. इसलिए लोग नवरात्रि के व्रत में इसे व्रत सामग्री में शामिल करते हैं. 

सिंघाड़े के आटे में विटामिन बी6, पोटैशियम, कॉपर, राइबोफ्लेविन, आयोडीन और मैंगनीज भरपूर मात्रा में होता है. इसमें पाए जाने वाले आयोडीन और मैंगनीज आपकी थायरॉइड समस्याओं को भी ठीक कर सकते हैं. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bengal Babri Masjid | तो क्या ममता की टेंशन बढ़ाएंगे हुमायूं? | Bharat Ki Baat Batata Hoon | NDTV
Topics mentioned in this article