स्नोफॉल के दीवाने हैं? अक्टूबर-नवंबर में भारत की इन 5 जगहों पर लें बर्फबारी का आनंद

अगर, आप सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं और बर्फबारी देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये 5 जगहें बेस्ट हो सकती हैं. यहां जानिए स्नोफॉल देखने के लिए बेस्ट जगह.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बर्फबारी देखने के लिए बेस्ट जगाहें
file photo

पहाड़ी इलाकों में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. कई इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. बहुत से लोग साल भर प्लान करते हैं, ताकि साल के आखिर में पहाड़ों पर बर्फबारी की आनंद लिया जा सके. अगर, आप भी बर्फबारी देखना चाहते हैं तो भारत में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां अक्टूबर और नवंबर में अभी स्नोफॉल देखने को मिल सकता है. इस दौरान पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने लगती है, मौसम ठंडा और सुहावना हो जाता है और बर्फबारी के बाद नजारे और भी खूबसूरत दिखते हैं. चलिए आपको बताते हैं भारत की ऐसी 5 जगहें, जहां आप अक्टूबर-नवंबर में भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं.

गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भी बहुत बर्फ पड़ती है. हर साल यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. यहां इस सीजन की बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है. बर्फ से ढके घास के मैदान और आसपास की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगती है. अगर, आप सर्दियों में स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं तो अक्टूबर और नवंबर में गुलमर्ग अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

सोनमर्ग

सोनमर्ग भी कश्मीर में हैं और यहां भी बहुत बर्फ पड़ती है. यहां तापमान गिरते ही सबसे पहले बर्फबारी शुरू हो जाती है. अक्टूबर और नवंबर में यहां की आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती हैं. बर्फबारी देखने वालों के लिए ये एक अच्छी जगह है. सर्दियों में यहां का मौसम बहुत ठंडा रहता है.

जोजिला दर्रा

जोजिला दर्रा पर भी साल बहुत पर्यटक जाते हैं. ये कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है. यहां देश के कई अन्य इलाकों से काफी पहले बर्फबारी शुरू हो जाती है. बर्फ गिरने के बाद यहां का पहाड़ी और चट्टानी इलाका और भी शानदार दिखने लगता है. इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को हिमालय के सबसे खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

Advertisement

मनाली

अक्टूबर के आखिर तक मनाली में भी सर्दियों का एहसास होने लगता है. हालांकि, यहां बर्फबारी मौसम पर निर्भर करती है, लेकिन मनाली के आसपास के ऊंचे इलाकों में खूब बर्फ पड़ती है. अक्सर लोग वीकेंड पर मनाली पहुंच जाते हैं.

सिस्सू

लाहौल घाटी में स्थित सिस्सू पहली बर्फबारी के साथ और भी खूबसूरत हो जाता है. यहां के पहाड़, सड़कें और खेत बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं. सिस्सू शांत इलाका है, यहां कम भीड़ भाड़ रहती है. यहां आप सुकून के साथ बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, पुराने कपड़ों को ऑनलाइन कैसे बेचें

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

Featured Video Of The Day
हमलावरों के पास कैसे आई बाइक?
Topics mentioned in this article
Snowfall
Snowfall In India

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं