Elaichi Pani Peene Ke Fayde: किचन में मौजूद छोटी सी दिखने वाली हरी इलायची को सिर्फ, खाने के स्वाद, चाय के स्वाद को बढ़ाने और माउथ फ्रेशनर के लिए ही नहीं इस्तेमाल किया जाता बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहते है. हेल्दी और फिट रहने के लिए बहुत से लोग इलायची का पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर इलायची का पानी किसे पीना चाहिए और इसे पीने से क्या होता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन रोजमर्रा से जुड़े सवालों के बारे में जिन्हें अक्सर आप और हम पूछते हैं.
इलायची पानी पीने से जुड़े 10 सवाल- (10 questions related to drinking cardamom water)
सवाल 1: इलायची का पानी कैसे बनाएं?
इसे बनाना बहुत आसान है. रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 2 से 3 इलायची कूटकर डाल दें. रात भर इसे ऐसे ही रहने दें. सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना करके छान लें और खाली पेट पिएं. आप इसे पानी में उबाल भी सकते हैं.
सवाल 2: क्या खाली पेट इलायची पानी पीने से वजन घटता है?
जी हां, इलायची में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं. जब मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, तो शरीर कैलोरी जल्दी बर्न करता है. साथ ही, यह पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद कर सकता है.
Photo Credit: Unsplash
सवाल 3: क्या इलायची पानी पाचन के लिए अच्छा है?
इलायची के पानी को पाचन के लिए रामबाण माना जाता. अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो खाली पेट इलायची पानी का सेवन कर सकते हैं.
सवाल 4: क्या इलायची पानी से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है?
इलायची में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिल सकती है.
सवाल 5: क्या इलायती पानी शरीर को डिटॉक्स करता है?
इलायची का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है. यह शरीर के अंदर जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद कर सकता है.
सवाल 6: क्या शुगर के मरीज इलायची पानी पी सकते हैं?
शुगर के मरीज इसे आराम से पी सकते हैं. इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं.
सवाल 7: क्या इलायची पानी से चेहरे के दाने ठीक होते हैं?
इलायची का पानी खून को साफ करने और शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मददगार है. इस पानी का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
सवाल 8: क्या इलायची पानी पीने से नींद अच्छी आती है?
इलायची की खुशबू मन को शांत करती है. इसमें मौजूद गुण तनाव को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मददगार हैं.
सवाल 9: क्या इलायची पानी के नुकसान भी हैं?
हर चीज की अति बुरी होती है. अगर आप बहुत ज्यादा इलायची का पानी पीते हैं, तो इससे दस्त या पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
सवाल 10: क्या इलायची पानी रोज पी सकते हैं?
सीमित मात्रा में रोजाना सुबह इलायची का पानी पी सकते हैं. बस ध्यान रखें कि आप दिन भर में 2 से 3 इलायची से ज्यादा का इस्तेमाल न करें.
नोटः सीमित मात्रा में ही इलायची पानी का सेवन करें, क्योंकि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या है, तो आप अपने डॉक्टर से परामर्श करके ही इसका सेवन करें.
ये भी पढ़ें- कितनी रोटी खाओगे? क्या रोटी बनाने से पहले आप भी पूछती हैं ये सवाल, जान लें रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए?
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात