Eid 2026: पूरे देश में कल यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. एक महीने के रोजे के बाद आज चांद नजर आने के बाद कल ईद का त्योहार होगा. ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे बड़े पर्व में से एक है. ईद के दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग उत्सव का आयोजन करते हैं. घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं. घरों को सजाया जाता है और हर तरफ उल्लास का माहौल होता है. घर आने वाले मेहमानों को दावत दी जाती है. इस मौके पर सबसे खास डिश होती है सेवई. ईद के दिन घर में एक नहीं दस काम होते हैं, ऐसे में त्योहार का मजा कम न पड़े इसके लिए आप आज ही कल के लिए तैयारियां करके रख सकती हैं.
ईद के पहले आज रात में कर लें ये काम (Do this things tonight before Eid)
ये भी पढ़ें: Eid Recipe: ईद की दावत पर आ रहे हैं वेजिटेरियन मेहमान, नोट कर लें ये 5 रेसिपी, शानदार होगी दावत
चिकन मेरिनेट कर लें
कल सुबह बिरयानी बनाने के लिए रात में ही चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें और फिर इसे दही और मसालों के साथ मेरिनेट करके रख लें. इससे सुबह बस आपको बिरयानी तैयार करनी रहेगी. चिकन करी बनानी हो तो भी आप ऐसा कर लें.
ड्राई फ्रूट्स की चॉपिंग
कल सुबह सवेरे जल्दी-जल्दी सेवई बनाने के लिए आप रात में ही ड्राई फ्रूट्स को कट करके रख लें. चाहे को सेवई को बटर के साथ फ्राई करके तैयार रखें और बस सुबह उठ कर जल्दी से दूध में भिगो कर सेवई तैयार कर लें.
घर को करे लें डेकोरेट
कल मेहमान आने लगेंगे, इसलिए सुबह-सुबह परेशान होने से अच्छा है कि आज रात में ही आप घर के चादर, तकिया कवर वगैरह बदल लें. घर को डेकोरेट कर लें. झालर, पर्दे वगैरह लगा लें. इससे आप दिन में फ्री रहेंगी और त्योहार का मजा ले पाएंगी.
स्नैक्स करें तैयार
ईद पार्टी के लिए एक दिन पहले ही नमकीन और स्नैक्स जैसी चीजें तैयार करके रख लें. दही वड़े फ्राई करके रख ले. कल बस इसमें दही, चटनी और सेब मिलाकर सर्व कर सकते हैं.
Keywords: eid 2026, eid preparation, eid recipes. ईद 2026, ईद की तैयारी, ईद की रेसिपी।