Earth Day 2025: आज पृथ्वी दिवस पर सभी को भेजें ये मैसेजेस, यहां से देखकर स्पीच भी कर सकते हैं तैयार 

Earth Day Wishes: पृथ्वी दिवस का महत्व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है. आप भी सभी को हैप्पी अर्थ डे विश कर सकते हैं. यहां पढ़ें पृथ्वी दिवस की शॉर्ट स्पीच और सभी को भेजें ये मैसेजेस. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Earth Day Messages: हर साल 22 अप्रैल के दिन मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस. 

Earth Day 2025: हर साल 22 अप्रैल के दिन संसार पृथ्वी दिवस मनाता है. इसे विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) भी कहा जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझना, संसाधनों की क्षति कम करना, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाना, प्रदूषण ना करना, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना और लोगों को पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है. इस दिन को मनाने की शुरूआत साल 1970 से हुई थी जब पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था. इसकी शुरुआत अमेरिकी राजनेता और पर्यावरण एक्टिविस्ट जेलार्ड नेल्सन और एक्टिविस्ट डेनिस हायस ने की थी. इस साल पृथ्वी दिवस की थीम (Earth Day Theme) - आवर पावर, आवर अर्थ है. दुनियाभर के लोग पृथ्वी दिवस मनाते हैं और कोशिश करते हैं कि अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण बचाएं और खुशहाल बनाए रख सकें. आप भी इस दिन सभी को पृथ्वी दिवस के मैसेजेस भेजकर इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं. अपने दोस्तों, परिचितों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को भेजिए हेप्पी अर्थ डे के मैसेजेस (Happy Earth  Day Messages). 

Earth Day 2025: क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, जानिए इतिहास और इस साल की थीम

पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं | Earth Day Wishes

पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ
एक पेड़ सौ पुत्रों के समान,
जो देता है हमें प्राण-वायु का दान
कटने न दो इसे कभी भी,
वरना खत्म हो जाएगा जीवन का अधिकार.
Happy Earth Day 2025 

जंगल बचाओ, जीवन बचाओ
जंगल हैं तो हम हैं,
इनके बिना जीवन अधूरा है.
हरियाली को बचाना हमारा धर्म,
वरना धरती का भविष्य अंधकारमय है.
Happy Earth Day 2025 

Advertisement

प्रदूषण मुक्त दुनिया
धुएं से भरा आसमान नहीं चाहिए,
साफ हवा में सांस लेना है हमें.
कारखानों का जहर बंद करो,
वरना इंसान का अंत नजदीक है.
Happy Earth Day 2025 

Advertisement

पृथ्वी हमारी मां
धरती मां का दर्द समझो,
उसके आँचल को हरा-भरा रखो.
जो उसका ख्याल रखेगा,
वही सच्चा इंसान कहलाएगा.

Advertisement

Happy Earth Day 2025 

धरती की हिफाजत हमारी जिम्मेदारी
धरती मां की यह पुकार सुनो,
हर पेड़-पौधा है अनमोल खजाना
इसे बचाना हम सबका फर्ज है,
वरना होगा ये इंसानों का नुकसान.

Advertisement

Happy Earth Day 2025 

प्रकृति का न करें हरण,
आओ बचाएं पर्यावरण.
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं.
Happy Earth Day 2025 

पृथ्वी हमारी नहीं,
हम पृथ्वी के हैं...
Happy Earth Day 2025 

पृथ्वी की परवाह,
आने वाले जन्म के लिए परवाह.

Happy Earth Day 2025 

आने वाली पीढ़ी है प्यारी,
तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी.

Happy Earth Day 2025

पृथ्वी को बंजर ना बनाएं,
हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाएं.
Happy Earth Day 2025

ये हम अब सबको समझाना है,
संदेश ये हम सब तक फैलाना है,
आओ पर्यावरण बचाएं और..
धरती मां का कर्ज चुकाना है.
Happy Earth Day 2025

कितनों को खुश रखा,
कितनों घर है बसाया है,
धरती पूछ रही है,
क्या खोया और क्या पाया,
धरती मां का कितना ऋण तुमने चुकाया.
Happy Earth Day 2025

Featured Video Of The Day
National Herald Case: 'नेशनल हेराल्ड की लूट', Bansuri Swaraj का Priyanka Gandhi को जवाब | NDTV India