How to Reverse PCOS: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. दरअसल वजन बढ़ने की एक वजह हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान भी है. लेकिन क्या वजन बढ़ना सिर्फ मोटापे तक सीमित है? बिल्कुल नहीं. ज्यादा वजन अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है, जिनमें से एक है PCOS (Polycystic Ovary Syndrome). हाल ही में दुबई की रहने वाली मशहूर इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन निकिता फुलवानी ने अपनी ऐसी ही एक जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. निकिता ने बताया कि कैसे उन्होंने केवल वजन नहीं घटाया, बल्कि अपनी सेहत को बदल कर रख दिया.
दरअसल अक्सर लोग वजन घटाने को सिर्फ जिम जाने और डाइट करने से जोड़कर देखते हैं. लेकिन निकिता के लिए यह उससे कहीं ज्यादा था. इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि यह बदलाव सिर्फ उनके शरीर के बाहरी ढांचे में नहीं, बल्कि उनके अंदरूनी सिस्टम में भी आया है. वजन कम होने के बाद उनका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है और उनकी स्किन अब पहले से कहीं ज्यादा ग्लो करती है.
PCOS पर कंट्रोल और हॉर्मोन्स का बैलेंस-
निकिता की सबसे बड़ी उपलब्धि रही PCOS को रिवर्स करना. जो महिलाएं इस समस्या से जूझती हैं, वे जानती हैं कि पीरियड्स का समय पर न आना, चेहरे पर अनचाहे बाल (Facial Hair) और स्किन का खराब होना कितनी बड़ी मुसीबत होती है. निकिता ने बताया कि जैसे-जैसे उनका वजन कम हुआ, उनके पीरियड्स रेगुलर हो गए. सबसे खास बात यह रही कि उनके चेहरे पर जो अनचाहे बाल आ रहे थे, वे कम हो गए और स्किन की क्वालिटी में गजब का सुधार आया.
1. पानी की ताकत-
निकिता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया, "मैं पहले पूरे हफ्ते में मुश्किल से 1 लीटर पानी पीती थी." लेकिन अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के दौरान उन्होंने इसे बदला. अब वह रोज 4 से 5 लीटर पानी पीती हैं. इसका सीधा असर उनकी स्किन पर दिखा. पानी ने उनके शरीर से टॉक्सिन्स (गंदगी) को बाहर निकाला और उन्हें एक नेचुरल ग्लो दिया.
2. मेकअपकी जरूरत नहीं-
एक वक्त था जब निकिता को अपनी खराब और पैची स्किन (Patchy Skin) की वजह से बिना मेकअप के फोटो खिंचवाना पसंद नहीं था. उनके चेहरे पर डार्क पैच थे, जिससे वह काफी परेशान रहती थीं. लेकिन आज वह बिना किसी हिचकिचाहट के नो-मेकअप लुक में नजर आती हैं. उनका कहना है कि अब उन्हें अपनी असली स्किन में रहने से डर नहीं लगता.
3. शुगर कम किया-
ज्यादा चीनी खाना सिर्फ डायबिटीज का खतरा ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह आपकी स्किन को भी काला कर देता है. निकिता ने बताया कि ज्यादा शुगर लेने की वजह से उनकी गर्दन और मुंह के आसपास डार्क पैच (पिगमेंटेशन) हो गए थे. जब उन्होंने हेल्दी डाइट शुरू की और शुगर पर कंट्रोल किया, तो ये निशान धीरे-धीरे गायब हो गए.
4. साइज-
वजन कम होने का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना नहीं है. निकिता ने नोटिस किया कि उनके पैरों का साइज (Foot Size), कलाई की चौड़ाई और यहां तक कि उनकी उंगलियों का रिंग साइज भी छोटा हो गया है. यह दिखाता है कि जब शरीर स्वस्थ होता है, तो वह हर हिस्से से एक्स्ट्रा फैट को हटा देता है.
5. जवान दिखना-
निकिता की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि जब वह 25-27 साल की थीं, तब वह आज के मुकाबले ज्यादा उम्र की लगती थीं. उन्होंने लिखा, "सही लाइफस्टाइल से आप वाकई अपनी उम्र को पीछे धकेल सकते हैं (De-aging). आज वह अपनी उम्र से कहीं ज्यादा छोटी और एनर्जेटिक महसूस करती हैं.
ये भी पढ़ें- क्या कॉकरोच ने आपकी नाक में भी कर रखा है दम, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे...
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात