बच्चों में क्यों बढ़ रहे हैं मिर्गी के मामले, एक्सपर्ट से जानिए कारण, लक्षण और क्या दें तुरंत उपचार

Epilepsy in children : बच्चों में क्यों बढ़ रहे हैं मिर्गी के मामले. चलिए जानते हैं क्या कहते हैं इस बारे में एक्सपर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
child epilepsy : मिर्गी के लक्षण ये हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पिछले कुछ सालों में बच्चों में मिर्गी के मामले बढ़े हैं.
  • चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं वह क्या कहते हैं.
  • और क्या नजर आते हैं लक्षण.

Epilepsy In Children's: मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी ब्रेन से जुड़ी परेशानी है. बच्चों (Children) में मिर्गी (Children) की बीमारी चिंता का विषय है. इसका समय पर उपचार नहीं होने पर भविष्य में कई तरह समस्याएं और जटिलताएं हो सकती हैं जिनसे सेहत बिगड़ने का खतरा रहता है. बच्चों में मिर्गी (Epilepsy in Children) के कारण उन्हें बार बार दौरे पड़ते है जिनसे उनके विकास पर प्रभाव पड़ने लगता है. असइए जानते हैं बच्चों में मिर्गी के कारण और उनक उपचार के बारे में ….

मिर्गी क्या है 

मिर्गी एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से कई बारा रोजमर्रा के काम तक करने में परेशानी होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मिर्गी मस्तिष्‍क की नसों से संबंधित एक बीमारी है. यह नर्वस सिस्‍टम का सबसे कॉमन विकार है जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है. मिर्गी में दौरे पड़ते हैं और यह बीमारी बड़ों ही नहीं बल्कि बच्‍चों में भी हो सकती है.  आज हम आपको बता रहे हैं कि बच्‍चों में मिर्गी के लक्षण, कारण और इलाज के क्‍या विकल्‍प हो सकते .

बच्चों में मिर्गी के लक्षण (symptoms of Epilepsy in Children)

  • बेहोश होना या आंशिक रूप से होश में रहना
  • बॉडी का अकड़ जाना
  • अचानक कांपने लगना
  • बॉडी का अजीब तरह से हिलना
  • सेंसिटिविटी बढ़ना
  • देखने और सुनने की क्षमता में कमी

बच्चों में मिर्गी के कारण (Causes of Epilepsy in Children)

कई कारणों से मिर्गी के दौरे पड़ सकते हैं इनमें ब्रेन में सिग्नल भेजने वाले न्यूरोट्रांसमीटर्स में असंतुलन, ब्रेन ट्यूमर, किसी बीमारी या चोट की वजह से ब्रेन का डैमेज होना शामिल है. कभी कभी दो कारण भी हो सकते हैं.

Photo Credit: iStock

मिर्गी का उपचार

बच्चों में मिर्गी के लक्षण दिखाई पड़ने पर तुरंत विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए. समय पर उपचार शुरू होने से मिर्ची की समस्या समाप्त हो सकती है. मिर्गी के दौरे के कारण की पहचान के अनुसार डॉक्टर दवाएं लेने की सलाह दे सकते हैं.

Advertisement

मिर्गी के बारे में गलत धारणाएं

कभी कभी मिर्ची के दौरों को लोग देवी देवता के क्रोध या देवी देवता के प्रकट होने से जोड़ते हैं. खासकर ग्रामीण इलाके में इस तरह की घटनाएं सामने आती है. ऐसे में लोग पूजा पाठ या झाड़फूंक का सहारा लेते हैख् जो बच्चों की सेहत  लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजन

Topics mentioned in this article
Epilepsy
Epilepsy In Childrens
Lifestyle