गट को हील करने का जबरदस्त '3F' फार्मूला, डॉक्टर ने बताया कैसे मिनटों में पेट की हर दिक्कत से दिलाएगा छुटकारा

Gut Health Kaise Thik Kare: आज हम आपके साथ डॉक्टर शुभम वत्स द्वारा शेयर किया गया '3F' के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके पाचन को मजबूत बना सकता है. आइए समझते हैं कि गट हेल्थ के लिए '3F' क्यों जरूरी है और इन्हें अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल किया जा सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गट हेल्थ कैसे ठीक करें?

Gut Health Kaise Thik Kare: अच्छा पाचन इम्युनिटी से लेकर त्वचा, मूड और एनर्जी लेवल तक को भी प्रभावित करता है. वहीं, आज का बदलता लाइफस्टाइल और गलत खान-पान इसे अच्छा रहने नहीं दे पा रहे हैं और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इन दोनों चीजों का सबसे ज्यादा असर गट हेल्थ पर पड़ रहा है. अक्सर लोग पेट को ठेक रखने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपाय और दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा कुछ हो नहीं पाता. आज हम आपके साथ डॉक्टर शुभम वत्स द्वारा शेयर किया गया '3F' के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके पाचन को मजबूत बना सकता है. आइए समझते हैं कि गट हेल्थ के लिए '3F' क्यों जरूरी है और इन्हें अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल किया जा सकता है. 

'3F' फार्मूला क्या है?

ये '3F' फार्मूला है

  • फास्टिंग
  • फर्मेंटेड फूड
  • फाइबर

डॉक्टर के अनुसार अगर आप इन तीन चीजों को अच्छे से फॉलो करते हैं, तो आपकी गट हेल्दी रहती है, स्किन गलो करती है, बाल मजबूत होते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट होती है. आइए जानते हैं इन तीनों को फॉलो करने के लिए करना क्या होगा?

फास्टिंग से क्या होता है?

लगातार कहना खाने से पेट को खाना पचाने में समय के साथ मेहनत भी लगती है. इसलिए इसे रेस्ट देना बेहद जरूरी है, ब्रेक देकर उसे रिपेयर होने का मौका देता है

फायदा:

  • पाचन को आराम मिलता है 
  • पेट में सूजन कम होती है
  • गट लाइनिंग मजबूत होती है 
  • शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बेहतर होता है

फर्मेंटेड फूड खाने से क्या होता है?

फर्मेंटेड फूड प्रोबायोटिक से भरपूर होते हैं और गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं. 

क्यों जरूरी हैं?

  • बेहतर पाचन 
  • कब्ज, गैस और सूजन से राहत 
  • मजबूत इम्यूनिटी के लिए

कौन-कौन से फर्मेंटेड फूड खाएं?

  • दही या घर का बना
  • छाछ
  • कंबूचा
  • इडली, डोसा बैटर
  • अचार (कम मसालों वाला)
  • किम्ची या सॉरक्राउट

फाइबर

नियमित रूप से फाइबर का सेवन न सिर्फ पाचन को मजबूत बनाता है, बल्कि अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम भी करता है. 

फाइबर क्यों जरूरी है?

  • कब्ज से छुटकारा 
  • पेट साफ 
  • ब्लोटिंग
  • वजन कंट्रोल

फाइबर का अच्छा सोर्स

  • साबुत अनाज: ओट्स, क्विनोआ, दलिया
  • फल: सेब, नाशपाती, पपीता
  • सब्जियां: गाजर, शकरकंद, ब्रोकली
  • दालें और बीन्स
  • चिया सीड्स, अलसी के बीज

इसे भी पढ़ें: छत पर उगा पीपल का पेड़ कैसे हटाएं? बस करना होगा यह काम, बिना रसायनों के होगा साफ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Pakistan ने Afghanistan पर क्यों की एयरस्ट्राईक? अब Taliban क्या करेगा?