DIY: लॉन्ड्री बास्केट कैसे बनाएं? घर की चीजों से लॉन्ड्री बैग बनाने का आसान तरीका

हर कोई पुराने अखबार, बचा हुआ कपड़ा या मजबूत गत्ते का डिब्बा शायद ऐसे ही कूड़े में या फिर कबाड़ी को दे देते हैं, लेकिन इन्हीं चीजों से आप एक लॉन्ड्री बास्केट बना सकते हैं. यहां जानिए घर की चीजों से लॉन्ड्री बास्केट कैसे बनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लॉन्ड्री बास्केट कैसे बनाएं?
file photo

घर में अक्सर गंदे कपड़े इधर-उधर पड़े हुए नजर आते हैं. कई घरों में कपड़ों को सही तरह से रखने के लिए कोई जगह या फिर व्यवस्था नहीं होती, जिससे कमरा भी बिखरा हुआ दिखाई देता है. घर में जितनी भी सफाई कर लो, लेकिन घर कपड़े हमेशा फैले हुए ही नजर आते हैं, लेकिन आप इन गंदे कपड़ों को रखने के लिए घर की चीजों से ही एक लॉन्ड्री बैग बना सकते हैं, जिससे बार-बार कपड़े समेटने की दिक्कत खत्म हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं घर की बेकार चीजों से आसानी से लॉन्ड्री बास्केट कैसे बनाएं.

हर कोई पुराने अखबार, बचा हुआ कपड़ा या मजबूत गत्ते का डिब्बा शायद ऐसे ही कूड़े में या फिर कबाड़ी को दे देते हैं, लेकिन इन्हीं चीजों से आप एक लॉन्ड्री बास्केट बना सकते हैं. इसे बनाने में कम खर्च आता है और आप इसे अपने कमरे के किसी भी कोने के हिसाब से बना सकते है.

लॉन्ड्री बास्केट कैसे बनाएं

अगर आप गत्ते के डिब्बे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे अपनी जरूरत के अनुसार काट लें. अगर आप किसी पुराने बास्केट या क्रेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे अच्छी तरह साफ कर लें और यह देखे की वह कपड़े का वजन सहने के लिए ठीक है या नहीं, क्योंकि नीचे से कमजोर नहीं होना चाहिए. इसके बाद बास्केट कितना बड़ा बनाना है. उसके हिसाब से कपड़ा काटें. किनारों को मोड़ने और सिलाई के लिए कुछ एक्स्ट्रा कपड़ा लें. इसे किसी मजबूत धागे से सीलें. इसके अलावा कपड़ा भी सही क्वालिटी का लें, ताकि उसे बाद में धोना भी आसान रहे. अंदर भी कपड़ा लगाएं. कपड़े को ऊपर और नीचे के किनारों पर अच्छी तरह लगाएं ताकि वह ढीला न लटके.

Advertisement

पुराने प्लास्टिक बैग से लॉन्ड्री बैग कैसे बनाएं

इसके अलावा आप चावल या आटे के पुराने प्लास्टिक बैग से भी लॉन्ड्री बास्केट बना सकते हैं. बैग के आकार या माप के बराबर ही किसी पुरानी बेडशीट, कुर्ती या दुपट्टे का कपड़ा काट लें. नीचे की तरफ गोल या चौकोर आकार देने के लिए उसी माप का एक कार्डबोर्ड या गत्ता काट लें. गत्ता लगाने से बास्केट नीचे से मजबूत और सीधी रहती है. प्लास्टिक के आटा बैग और अंदर के सूती कपड़े को आपस में सील लें ताकि यह मजबूत बन सके. इसके चारों तरफ किनारों को सील कर एक बड़ा गोल या बेलनाकार बैग का आकार दें. यह बैग लंबे समय तक चलते हैं और इन्हें धोना भी आसान रहता है.

यह भी पढ़ें:- घर में लहसुन की बुवाई कब करें? एक्सपर्ट से जानिए लहसुन बोने का सही समय और तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

Featured Video Of The Day
Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, बाली में हुआ एक्सीडेंट
Topics mentioned in this article
Laundry Basket
Basket Bags