Old Shoes Hacks: भला कौन ऐसा होगा, जो नहीं चाहता कि वो अलग-अलग रंग के कपड़े और जूते पहनें. हममें से ज्यादातर लोग नए-नए जूते खरीद कर लाते हैं और पुराने जूते घर में बेकार पड़े रहते हैं. कुछ लोगों को जूतों का इतना शौक होता है कि वो कपड़े से ज्यादा जूते खरीदना पसंद करते हैं. बार-बार नए जूते खरीदने की वजह से पहले से खरीदे जूते उन्हें पुराने और खराब लगने लगते हैं. घर पर अगर आप भी इन्हें फेंकने की जगह दोबारा से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इनका इस्तेमाल दोबारा से कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन हैक्स के बारे में.
पुराने जूतों को कैसे इस्तेमाल करें- (How to use old shoes)
1. गमले-
अगर आपके घर में भी कई जोड़ी पुराने और फटे जूते बेकार पड़े हैं, तो आप इन्हें गमले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. आप घर के बाहर फ्लावर स्टैंड पर रखकर हर जूते में मिट्टी डालकर अलग अलग तरह के फूल और प्लांट लगा सकते हैं.
2. सजावट का सामान-
आप पुराने जूते चप्पलों से सजावट का सामान भी बना सकते हैं. अलग-अलग रंगों से पेंट करके और डिजाइनों बनाकर मोबाइल स्टैंड, वॉल हैंगिंग सहित कई सजावट के सामान बना सकते हैं.
3. जूते दान दें-
अगर आपके जूते पुराने हैं लेकिन अच्छे हैं और महंगे हैं, तो आप उन्हें फेंकने की जगह किसी जरूरतमंद को दे दें.
4. पिन होल्डर-
घर में पिन सहित कई ऐसी चीजें होती हैं जो एक बार खो जाती हैं तो जल्दी मिलती नहीं है. अगर आप भी अपने पुराने जूते फेंकने का विचार बना रहे हैं, तो इनका पिन होल्डर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर बच्चों के पुराने जूते पड़े इनसे आप अलग तरह से कई चीजें यूनिक बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Positive Parenting: क्या है पॉजिटिव पेरेंटिंग? जो बच्चों को बनाती है कॉन्फिडेंट
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात