‘धुरंधर’ के 'हमजा' की बेगम ने ढाया कहर, हर तरफ हुस्‍न के चर्चे

सुपरफिट फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह उर्फ हमजा की बेगम का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन का नया लुक वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Photo: Instagram@saraarjunn

Sara Arjun New Viral Look: सुपरफिट फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह उर्फ हमजा की बेगम का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन का नया लुक वायरल हो रहा है. सारा अर्जुन अपने लेटेस्ट लुक में ब्‍लैक साड़ी में नजर आ रही हैं. सारा अर्जुन ये तस्‍वीरें अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं. तस्‍वीरों में वे काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनके फैंस फोटोज पर जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं और उनकी फिटनेस की काफी तारीफ कर रहे हैं. धुरंधर फिल्‍म के सुपरहिट होने के बाद से सारा अर्जुन की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है. 

'छोटी ऐश्वर्या' सारा अर्जुन 

सारा अर्जुन को प्‍यार से फैंस 'छोटी ऐश्वर्या' कहते हैं. 'पोन्नियिन सेलवन' फिल्म में ऐश्वर्या राय के बचपन का रोल निभाकर वे काफी फेमस हुई थीं. इसके बाद ही उन्‍हें 'छोटी ऐश्वर्या' के नाम से फेम मिला. फिल्‍म धुरंधर में सारा अर्जुन ने यलीना जमाली का किरदार निभाया, जो एक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन की बेटी है. उनके इस किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. खास बात ये है कि रणवीर सिंह के अपोजिट काम करने वाली सारा अर्जुन उनसे करीब 20 साल छोटी हैं. 

साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

सारा अर्जुन की लेटेस्‍ट तस्‍वीरें 

सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वे काली साड़ी में दिख रही हैं. साड़ी को उन्‍होंने ग्रेसफुली कैरी किया है. उनका लुक काफी एलीगेंट लग रहा है. 

(Photo: Instagram@saraarjunn)

सारा की खास बात ये है कि वे जितने एलीगेंट तरीके से वेस्टर्न आउटफिट्स कैरी करती हैं, उतने ही स्‍टाइलिश तरीके से देसी लुक में भी नजर आती हैं. इन तस्‍वीरों में सारा का रॉयल अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. 

(Photo: Instagram@saraarjunn)

सारा ने जो ब्‍लैक साड़ी पहनी है, उसमें जरदोजी वर्क है. इसके साथ उन्‍होंने बाल खुले रखें हैं और नेकलाइन खाली रखी है. जिसे देखकर फैंस उन्‍हें प्रिंसेस लुक जैसा बता रहे हैं. 

Advertisement

(Photo: Instagram@saraarjunn)

सारा अर्जुन की इस साड़ी में गोल्ड का टच भी दिख रहा है. यह साड़ी किसी भी तरह के फंक्‍शन, शादी, पार्टीज के लिए बेहतरीन विकल्‍प हो सकती है.  

(Photo: Instagram@saraarjunn)

साड़ी के साथ सारा ने बैकलेस फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ है. डीप नेकलाइन और बैक पर डोरी डिजाइन वाला ब्‍लाउज उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है. 

Advertisement

(Photo: Instagram@saraarjunn)

सारा ने साड़ी के साथ हैवी झुमके पहने हैं, जिनमें रेड और ग्रीन पर्ल्स दिख रहे हैं. साथ में सारा का मिनिमल मेकअप उन्‍हें परफेक्‍ट रॉयल लुक दे रहा है.
(Photo: Instagram@saraarjunn)

Featured Video Of The Day
Lucknow में Babri Masjid पोस्टर बवाल! 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर गिराएंगे, बटोगे तो कटोगे' | Yogi