आप भी आंखों में रोज काजल लगाती हैं, तो जान लें डर्माटॉलॉजिस्ट की ये जरूरी बात, बाद में पड़ सकता है पछताना

Kajal Side Effects: अगर आप भी आंखों में रोज काजल लगाना पसंद करती हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है. आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं आपकी ये आदत कितनी सही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
काजल लगाने से झेलने पड़ सकते हैं नुकसान

Kajal Side Effects: आंखें हमारे चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती हैं. वहीं, आंखों की इस खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए ज्यादातर महिलाएं काजल लगाना पसंद करती हैं. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है. बता दें कि हर रोज आंखों में काजल लगाने की आपकी ये आदत आपको एक साथ कई नुकसान पहुंचा सकती है. आइए डर्माटोलॉजिस्ट से जानते हैं इस बारे में विस्तार से, साथ ही जानेंगे काजल लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

डॉक्टर ने बताया इस ड्रिंक से 21 दिनों में हो जाएगा Uric Acid का सफाया, रोज सुबह खाली पेट पी लें

क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट?

मामले को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जो बिना काजल लगाए घर से बाहर नहीं निकलतीं हैं, तो कुछ बात जानना आपके लिए जरूरी है.

काजल लगाने से झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

नंबर 1- डार्क सर्कल्स 

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर काजल में कार्बन पार्टिकल्स और हैवी मेटल्स होते हैं, जो समय के साथ आंखों के नीचे जमा हो सकते हैं और डार्क सर्कल्स का कारण बन सकते हैं.

Advertisement
नंबर 2- बढ़ सकती हैं झुर्रियां

डॉक्टर प्रियंका रेड्डी बताती हैं, रोज काजल लगाने से आपके चेहरे पर झुर्रियां बढ़ सकती हैं. जब आप काजल लगाने के बाद इसे साफ करते हैं, तो ज्यादातर महिलाएं कॉटन पैड या टिशू पेपर से आंखों के नीचे स्किन को जोर से रगड़ने लगती हैं, इससे स्किन फाइबर और कोलेजन ब्रेक हो जाता है और झुर्रियों की परेशानी बढ़ने लगती है. 

नंबर 3- इंफेक्शन 

इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि रोज काजल लगाने से आंखों में गंभीर इंफेक्शन भी हो सकता है. काजल के पार्टिकल्स आंखों के पोर्स को क्लॉग कर सकते हैं, जिससे आंखों के नीचे पहले छोटे-छोटे दाने बन सकते हैं, साथ ही गंभीर मामलों में ये इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है. 

Advertisement
तो क्या नहीं लगाना चाहिए काजल?

इस सवाल का जवाब देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, आप कभी-कभी काजल लगा सकते हैं, लेकिन रोज ऐसा करने से बचें. इससे अलग आप आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं. हालांकि, इसे भी साफ करते हुए आंखों को रगड़े नहीं. इससे अलग क्लींजिंग बाम का इस्तेमाल करते हुए धीरे-धीरे लाइनर को साफ करें. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध से किस देश में कितने बढ़े Petrol-Diesel के दाम? | Iran War News
Topics mentioned in this article