दिल्ली में अब मिलेगा गोवा जैसा मजा! फरवरी में शुरू हो सकती है यमुना रिवर क्रूज सेवा, सफर करने से पहले जान लें जरूरी डिटेल्स

Delhi Yamuna Cruise Launch: दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज सेवा साल के दूसरे महीने यानी फरवरी 2026 में शुरू हो सकती है. इसका उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सांकेतिक तस्वीर
Freepik

Delhi Yamuna Cruise: साल 2026 के दूसरे महीने यानी फरवरी से देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को गोवा जैसा मजा मिल सकता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दिल्ली में अगले महीने यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू हो सकती है. यह क्रूज दिल्ली सरकार के रिवरफ्रंट टूरिज्म और रिक्रिएशन प्लान का हिस्सा है और यह यमुना नदी में वजीराबाद से सोनिया विहार की ओर अपस्ट्रीम दिशा में संचालित होगा. करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट लोगों को ईको फ्रेंडली यात्रा का ऑप्शन देगा और यमुना के रास्ते बेहतर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराएगा. आइए जानते हैं इसकी बाकी डिटेल्स के बारे में...

कब शुरू होगी यमुना रिवर क्रूज सेवा?

दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज सेवा साल के दूसरे महीने यानी फरवरी 2026 में शुरू हो सकती है. इसका उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर सकती हैं.

कितने लोग कर सकेंगे सफर?

यमुना नदी में वजीराबाद से सोनिया विहार तक चलने वाले इस क्रूज की राउंड ट्रिप करीब 1 घंटे की होगी. साथ ही इसमें एक समय में लगभग 40 लोग यात्रा कर सकेंगे. खास बात है कि यात्रियों को इसमें किफायती दामों पर एक शानदार और लग्जरी अनुभव मिलेगा. साथ ही लोगों के लिए इसमें खाने, मनोरंजन और म्यूजिक की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. 

सेफ्टी पर भी पूरा जोर

इस रिवर क्रूज पर अधिकारियों ने सुरक्षा पर भी जोर दिया है. इस क्रूज पर लाइफ जैकेट और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसे सभी तरह के जरूरी सुरक्षा उपकरण भी मौजूद होंगे, ताकि किसी भी स्थिति में यात्रियों को तुरंत जानकारी दी जा सके. 

बाकी सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार नदी किनारे कई सुविधाएं बनाने की योजना भी कर रही है. इनमें पार्किंग और घूमने-फिरने के लिए जगहें शामिल होंगी, ताकि लोगों को क्रूज तक पहुंचने और समय बिताने में कोई परेशानी न हो. जानकारी के लिए बता दें कि यमुना का यह क्षेत्र राष्ट्रीय जलमार्ग-110 के तहत विकसित किया जा रहा है. यह मार्ग दिल्ली के जगतपुर से लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक लगभग 1,080 किलोमीटर लंबा है. सरकार इस जलमार्ग के करीब 4 किलोमीटर के हिस्से पर क्रूज टूरिज्म विकसित करने की योजना बना रही है. यहां लोग इलेक्ट्रिक और सोलर हाइब्रिड बोट्स का मजा ले सकेंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mauni Amavasya Controversy: शंकराचार्य होने पर सबूत वाली बहस अविमुक्तेश्वरानंद ने दे डाले बेबाक जवाब
Topics mentioned in this article