Delhi Tulip Festival 2026: दिल्ली में कब और कहां शुरू हो रहा है ट्यूलिप फेस्टिवल, जानिए एंट्री से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ

Delhi Tulip Festival 2026:अगर आपको फ्लावर्स पसंद हैं और आप इसका अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बने रहिए हम आपके साथ इस फेस्टिवल से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर करने वाले हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Where is the Tulip Festival celebrated in Delhi?

Delhi Tulip Festival Kab Hai: अगर आप फ्लावर्स के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है, हर साल फरवरी के महीने में आयोजित होने वाला दिल्ली ट्यूलिप फेस्टिवल जल्द ही आने वाला है. यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें सात खूबसूरत रंगों में 200,000 से अधिक ट्यूलिप के फूल प्रदर्शित किए जाते हैं. अगर आपको फ्लावर्स पसंद हैं और आप इसका अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बने रहिए हम आपके साथ इस फेस्टिवल से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर करने वाले हैं.

ट्यूलिप फेस्टिवल 2026 की तारीख

इस साल के लिए अभी तक कोई एक तारिक बताई नहीं गई है, वहीं अगर पीचले साल की बात करें, तो 2025 में इस फेस्टिवल को फरवरी के पहले सप्ताह से मध्य फरवरी तक लगभग 7 से 23 फरवरी को आयोजित किया गया था.

दिल्ली में ट्यूलिप फेस्टिवल कहां मनाया जाता है?

शांतिपथ, चाणक्यपुरी में मुख्य आयोजन होता है, साथ ही नेहरू पार्क, लोधी गार्डन और अन्य एनडीएमसी क्षेत्रों में भी ट्यूलिप लगाए जाते हैं. शांति पथ के अलावा, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) पार्क, सेंट्रल पार्क कॉनॉट प्लेस, एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर लॉन, लोधी गार्डन, टॉकटोरा गार्डन, सरदार पटेल मार्ग, मंडी हाउस, विंडसर प्लेस और कई राउंडअबाउट में ट्यूलिप लगाए जाते हैं, जो शहर भर में कई देखने के स्थान प्रदान करते हैं. 

एंट्री प्राइस क्या है?

निःशुल्क, इस सुंदर फेस्टिवल का मजा लेने के लिए आपको पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप यहां का मजा फ्री में उठा सकते हैं.

इस फेस्टिवल का समय क्या है?

यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है.


इसे भी पढ़ें: Vitamin E Capsules: विटामिन ई कैप्सूल के 5 बड़े फायदे, जो कर देंगे हैरान, डॉक्टर से जानिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget 2026 में महिलाओं के लिए खुला खजाना, SHE-Marts से अब गांव की महिलाएं बनेंगी Business Owner