कोलकाता वाली दुर्गा पूजा का लेना है आनंद? दिल्ली के इन 4 पंडालों को देखना न भूलें, जानिए कैसे पहुंचे

Best Durga Puja Pandal in Delhi: दिल्ली में दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा के दर्शन के साथ बंगाली संस्कृति और लजीज पकवानों का आनंद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं. बता दें कि आप सीआर पार्क, ग्रेटर कैलाश-2, कश्मीरी गेट और मिंटो रोड के पंडाल घूमने का प्लान बनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली के इन 4 पंडालों को देखना न भूलें
ndtv

कोलकाता की दुर्गा पूजा और वहां के भव्य पंडालों को देखने का मन है, लेकिन दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. राजधानी में भी ऐसे कई दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं, जहां मां दुर्गा के दर्शन के साथ बंगाली संस्कृति, शानदार सजावट और लजीज पकवानों का आनंद लिया जा सकता है. साल 2026 में दुर्गा पूजा के मुख्य आयोजन 16 से 21 अक्टूबर तक होंगे. दिल्ली के एक ट्रैवलर ने अपनी बंगाली दोस्त की बताई कुछ खास जगहों का जिक्र किया है, जहां परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

सीआर पार्क मेला ग्राउंड

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में दुर्गा पूजा का जिक्र हो और सीआर पार्क का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. दक्षिण दिल्ली का यह इलाका दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन और बंगाली संस्कृति के लिए मशहूर है. यहां मेला ग्राउंड समेत आसपास के कई स्थानों पर पंडाल सजाए जाते हैं. मां दुर्गा की प्रतिमा, रोशनी और उत्सव का माहौल देखने के साथ फुचका, बिरयानी और दूसरे बंगाली व्यंजनों का स्वााद भी ले सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए नेहरू एन्क्लेव या ग्रेटर कैलाश मेट्रो स्टेशन का विकल्प देख सकते हैं.

ग्रेटर कैलाश-2 दुर्गोत्सव

अगर आपको पंडाल की सजावट और कलात्मक डिजाइन पसंद हैं तो ग्रेटर कैलाश-2 दुर्गोत्सव जा सकते हैं. यहां हर साल थीम आधारित सजावट देखने को मिलती है. इस साल के पंडाल की थीम और कलाकारों से जुड़ी जानकारी के लिए आयोजन समिति की घोषणाा जरूर जांच लें. परिवार के साथ तस्वीरें लेने और त्योहार का माहौल महसूस करने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें - Dandiya Nights 2026: दिल्ली-NCR में यहां होगी गरबा-डांडिया की धूम, दोस्तों-परिवार संग ऐसे बनाएं घूमने का प्लान

Advertisement

कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा समिति

दिल्ली के पुराने दुर्गा पूजा आयोजनों में कश्मीरी गेट का खास स्थान है. यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के साथ बंगाली परंपराओं और पूजा की पुरानी विराासत को करीब से देखने का मौका मिलता है. ऐतिहासिक माहौल पसंद करने वालों के लिए यह जगह खास हो सकती है.

मिंटो रोड दुर्गा पूजा समिति

मिंटो रोड का दुर्गा पूजा आयोजन भी दिल्ली की पुरानी परंपराओं से जुड़ा है. यहां पारंपरिक पूजा, मां दुर्गा की प्रतिमा और बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिल सकती है. आसपास उपलब्ध खाने-पीने के विकल्पों का भी आनंद ले सकते हैं. यहां जाने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आगे का रास्ता देख सकते हैं. दुर्गा पूजा के दौरान शाम को पंडालों में भीड़ बढ़ सकती है. आराम से घूमने के लिए समय लेकर निकलें और जाने से पहले आयोजन की तारीख, प्रवेश व्यवस्था और मेट्रो से आगे के रास्ते की जानकाारी जांच लें.

Advertisement

ये भी पढ़ें - Vaishno Devi Yatra 2026: नवरात्रि में वैष्णो देवी जाने से पहले कर लें ये 7 काम, यात्रा में नहीं होगी आखिरी समय की भागदौड़

Featured Video Of The Day
Breaking News: 1 नवंबर की रैली से पहले बड़ा मार्च!
Topics mentioned in this article
Best Durga Puja Pandal
Best Durga Puja Pandal Delhi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं